Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिलाई सीखने गई 19 वर्षीय हिंदू छात्रा 45 साल के टेलर संग फरार, अपहरण का मामला दर्ज

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 11:08 AM (IST)

    हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय हिंदू छात्रा अपने 45 वर्षीय मुस्लिम टेलर के साथ फरार हो गई है। छात्रा के परिजनों ने टेलर रहमत के खिल ...और पढ़ें

    19 साल की छात्रा और 45 वर्ष का मुस्लिम टेलर।

    19 साल की छात्रा और 45 वर्ष का मुस्लिम टेलर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में सिलाई सीखने गई 19 वर्ष की हिंदू छात्रा टेलर के साथ फरार हो गई है। युवती के परिवार के लोगों ने 45 वर्षीय मुस्लिम टेलर के खिलाफ अपहरण की तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करा दी है। वहीं जिस जगह टेलर की दुकान थी अब वहां ब्यूटी पार्लर चल रहा है। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।

    अमरावती कालोनी निवासी एक पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनकी 19 वर्षीय बेटी 26 फरवरी को स्कूल के लिए निकली थी, जो अब तक घर नहीं लौटी। बेटी को पारिवारिक सदस्यों ने अपने स्तर से काफी ढूंढ लिया है। स्कूल जाने के बाद बेटी घर के पास ही टेलर से सिलाई सीखने को जाती थी। उन्हें पीलीभीत निवासी रहमत नामक व्यक्ति पर शक है। पुलिस जांच में सामने आया है कि 19 वर्षीय युवती रहमत के साथ फरार हो गई है।

    दरअसल युवती के आधार कार्ड के हिसाब से उसकी उम्र 19 वर्ष आंकी गई है। जबकि युवती की आयु जांचने के लिए स्कूल से संपर्क किया जा रहा है।

    एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि हिंदू युवती के मुस्लिम युवक के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। हालांकि युवती बालिग है, इसलिए पुलिस उसे ढूंढकर पहले सिर्फ पूछताछ करेगी। अगर युवती कहती है कि वह अपनी मर्जी से आई है तो कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर मिलने बुलाया, हिंदू किशोरी के अपहरण के प्रयास में दो मुस्लिम युवक गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में अतिक्रमण विवाद, मुस्लिमों ने काली पट्टी बांधकर पढ़ी ईद की नमाज