रुद्रपुर में अतिक्रमण विवाद, मुस्लिमों ने काली पट्टी बांधकर पढ़ी ईद की नमाज
रुद्रपुर में अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन पर ईद की नमाज की अनुमति न मिलने से मुस्लिम समुदाय में आक्रोश है। ...और पढ़ें

नाराज मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश। Jagran

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन में ईद की नमाज की अनुमति न मिलने से नाराज मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश है।
शनिवार को खेड़ा ईद गाह में मुस्लिमों ने काला झंडा दिखा और हाथों के बाह में काले कपड़े बांधकर नाराजगी जताते हुए ईद की नमाज अदा की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए ईद गाह स्थल पर पुलिस कर्मी तैनात रहे।
तीन चार माह पूर्व नगर निगम ने ईदगाह स्थित आठ एकड़ जमीन को सरकारी बताते हुए न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण मुक्त कराया था। साथ ही चहारदीवारी कर दी थी। जिसके बाद मुस्लिम समाज के लोग अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन में ईद की नमाज करने देने की अनुमति के लिए डीएम और नगर निगम मेयर से मिले और ज्ञापन भी दिया था। लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली थी।
जिससे नाराज मुस्लिम समाज के लोग ने बाह में काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज को खेड़ा ईद गाह पहुंचे।
यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य पर छात्राओं से अभद्रता का आरोप, रुद्रपुर में छात्रों का हंगामा
यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में कुट्टू के आटे से फूड पॉइजनिंग, नवरात्र व्रतधारियों समेत आठ लोग अस्पताल में भर्ती
यह भी पढ़ें- रुद्रपुर मेयर का बड़ा फैसला, पूरे चैत्र नवरात्र पर मांस बिक्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध