Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मानसून ने खोली दावों की पोल, हल्द्वानी में नहर लीक होने से घरों में घुसा पानी

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 09:28 AM (IST)

    हल्द्वानी में भारी बारिश के कारण नहर की मिट्टी धंसने से आनंदबाग क्षेत्र के कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। ...और पढ़ें

    बरसात से नैनीताल-कालाढूंगी रोड तालाब में हुई तब्दील

    बरसात से नैनीताल-कालाढूंगी रोड तालाब में हुई तब्दील

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। मानसून की हर बरसात सिस्टम के 'इस बार तैयारी पूरी' वाले दावों की पोल खोल रही है। शनिवार को कालाढूंगी और नैनीताल रोड तालाब में तब्दील नजर आई। जबकि निगम भवन के बगल से जुड़ी कवरिंग रोड पर भूमिगत नहर की मिट्टी बैठने पर नहर लीक होने की स्थिति पैदा हो गई।

    सारा पारा आसपास के घरों के अंदर घुस गया। पार्षद के शिकायत करने पर सिंचाई विभाग के अफसर भी मौके पर पहुंच गए। ईई दिनेश रावत का कहना है कि मौसम साफ होने के बाद कवर नहर को चेक किया जाएगा।

    लोगों का घरों से निकलना हो गया था मुश्किल

    शनिवार को बरसात के कारण मुख्य मार्गों से लेकर आबादी क्षेत्र तक में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। सीवर-पेयजल लाइन के लिए खोदी गई सड़कों का हाल ज्यादा खराब था। यहां कीचड़ की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। वहीं, एसबीआइ बैंक तिराहे को मुखानी क्षेत्र से जोड़ने वाली नहर कवरिंग मार्ग का हाल और बुरा था।

    नहर का गंदा पानी सीधा घरों के अंदर पहुंच गया। स्थानीय पार्षद रवि जोशी के अनुसार नहर में लीकेज की वजह से लोगों को संकट का सामना करना पड़ा। आनंदबाग से शिव मंदिर तक सात-आठ घरों के अंदर पानी घुसने से घरेलू सामान खराब होने लगा। जिसके बाद लोग खुद ही बाल्टियां-बर्तन लेकर पानी बाहर फेंकने लगे।

    खबरें और भी

    सूचना पर अधीक्षण अभियंता महेश खरे, ईई दिनेश सिंह रावत व निगम टीम भी यहां पहुंच गई। बुलडोजर भी मंगाया गया। कुछ जगहों से कचरा निकाल पानी का बहाव ठीक किया गया। वहीं, ईई का कहना था कि नहर में लीकेज की शिकायत को मौसम साफ होने पर चेक कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के तीन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, यमुनोत्री हाईवे बंद; बदरी-केदारनाथ यात्रा सुचारू

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-यूपी और बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड; पढ़ें वेदर अपडेट