Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के हल्द्वानी में गैस सिलिंडर में घटतोली नहीं, अब निकला 'पानी का फव्वारा'

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 05:25 PM (IST)

    हल्द्वानी में एक उपभोक्ता के गैस सिलिंडर से गैस की जगह पानी निकलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शिकायत के बाद सिलिंडर बदला गया और एजेंसी ने जां ...और पढ़ें

    गैस सिलिंडर से निकलता पानी। वीडियो ग्रैब

    गैस सिलिंडर से निकलता पानी। वीडियो ग्रैब

    HighLights

    1. हल्द्वानी में गैस सिलिंडर से पानी निकलने का मामला

    2. उपभोक्ता की शिकायत पर सिलिंडर बदला गया

    3. पहले भी कोरोना काल में ऐसे मामले सामने आए थे

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। अब तक गैस सिलिंडर में घटतोली की शिकायतें तो आती ही थीं, अब शहर में सिलिंडर से गैस की जगह पानी निकलने का मामला सामने आया है। इससे उपभोक्ता के होश उड़ गए। उन्होंने सिलिंडर से पानी लीक होने का वीडियो बनाकर गैस एजेंसी को शिकायत भी की।

    मामला देवलचौड़ खाम स्थित मां भवानी कालोनी फेज-3 का है। यहां मंगलवार को विमला देवी का गैस सिलिंडर चलते-चलते बंद हो गया। उन्होंने यह भरा हुआ सिलिंडर तीन दिन पहले ही लगाया था, जब उन्होंने चेक करवाया तो सिलिंडर से पानी का फब्बारा निकलने लगा।

    इससे वह हैरान हो गईं। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया। बताया कि लगभग चार महीने पहले उन्होंने अपना भारत गैस एजेंसी का कनेक्शन शाहजहांपुर से हल्द्वानी स्थानांतरित कराया था, तब उन्हें दो सिलिंडर मिले थे।

    उन्होंने तीन दिन पहले दूसरा सिलिंडर लगाया था, जो मंगलवार को खाना बनाते समय बंद हो गया। इस संबंध में उन्होंने रामपुर रोड स्थित ज्वाला गैस एजेंसी में शिकायत दी, जिसके बाद डिलीवरी बाय नया सिलिंडर लेकर आया। उसने सिलिंडर बदला।

    कोरोना में हो चुका है सिलिंडर में पानी भरने का खेल

    दिसंबर 2020 में कोरोना काल में भी सिलिंडर में पानी भरने के 45 से ज्यादा मामले सामने आए थे, तब सबसे ज्यादा शिकायतें नवाबी रोड, कुसुमखेड़ा क्षेत्र से आई थीं।

    खबरें और भी

    इसके साथ ही रानीबाग, दमुवाढूंगा, गौजाजाली, ऊंचापुल ग्रामीण क्षेत्र, पनियाली, रामपुर रोड क्षेत्र में मामले आए थे।

    जानकारी के मुताबिक, अवैध सिलिंडरों का धंधा करने वाले खाली सिलिंडर का नोजल खोलकर उसके करीब आधे हिस्से में पानी भरकर नोजल लगा देते हैं।

    बाद में इस पानी के ऊपर से गैस रीफिलिंग कर दी जाती है। इसके बाद सील को पैक करने के लिए उस पर गरम पानी डाल देते हैं, जिससे पन्नी सील में चिपक जाती है।

    गैस सिलिंडर की समय-समय पर जांच की जाती है। शिकायत पर उपभोक्ता का सिलिंडर बदल दिया गया है। इसके साथ ही एजेंसी की ओर से कंपनी को पत्र लिखकर जांच की मांग की गई है।

    -मनोज बर्मन, खाद्य पूर्ति अधिकारी

    यह भी पढ़ें- सरकार का एलपीजी सब्सिडी बिल एक लाख करोड़ के पार, बजट अनुमान से 70000 करोड़ रुपये अधिक

    यह भी पढ़ें- क्या फिर होने वाला है एलपीजी-तेल का संकट? होर्मुज में तनाव से भारत पर कितना असर