Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हल्द्वानी के बेलबाबा में जमीन के सौदे पर दिनदहाड़े 'धांय-धांय', हिरासत में कई लोग

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 07:46 AM (IST)

    हल्द्वानी के बेलबाबा में जमीन के सौदे को लेकर हुए विवाद में दिनदहाड़े गोलीबारी हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित बेलबाबा क्षेत्र में गुरुवार सुबह जमीन के सौदे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। कार्रवाई के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    जमीन के दाम को लेकर शुरू हुआ विवाद 

    पुलिस के अनुसार विवाद जमीन के दाम को लेकर शुरू हुआ। एक पक्ष जमीन का सौदा 3000 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से करना चाहता था, जबकि दूसरा पक्ष 2900 रुपये प्रति वर्ग फीट से अधिक कीमत देने को तैयार नहीं था। इसी बात पर विवाद बढ़ा और गोली चलने की घटना हो गई।

    फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और क्षेत्र में दहशत फैल गई। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि दोनों पक्ष समझौते की बात कर रहे हैं, लेकिन फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार प्रथम दृष्टया अवैध प्रतीत हो रहा है। मामले में प्राथमिकी पंजीकृत किया जाएगा।

    पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गोली किसने चलाई। फरार आरोपित की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं, जबकि हिरासत में लिए गए लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में बेखौफ बदमाश, मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग से झुमके लूटे

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के हल्द्वानी में गैस सिलिंडर में घटतोली नहीं, अब निकला 'पानी का फव्वारा'