उत्तराखंड में हिंदू बनने का वादा कर युवती से दुष्कर्म, मोबाइल से डिलीट किए सबूत
उत्तराखंड के हल्द्वानी में शादी का झांसा देकर और धर्म परिवर्तन का वादा कर दुष्कर्म करने के आरोप में मेरठ निवासी शादाब को गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मेरठ निवासी शादाब को गिरफ्तार किया है।
पीड़िता का आरोप है कि शादाब ने शादी के लिए मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने का वादा किया था। इसी भरोसे में उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपित शादी से मुकर गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर कई बार दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार, ऊधमसिंह नगर के शक्तिफार्म की रहने वाली युवती हल्द्वानी में किराये पर रहकर एक मोबाइल शाप में नौकरी करती है। उसी दुकान में मेरठ उत्तर प्रदेश निवासी शादाब भी कार्यरत था।
आरोप है कि शादाब ने प्रेम संबंध बनाकर शादी का प्रस्ताव रखा और कहा कि वह शादी के लिए मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लेगा। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया।
आरोप है कि जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो शादाब अपने वादे से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस ने आरोपित शादाब को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।
खबरें और भी
मोबाइल से डिलीट किए सबूत, डेटा रिकवर कराएगी पुलिस
पीड़िता का आरोप है कि शादाब ने उसके मोबाइल से अपने खिलाफ मौजूद सबूत मिटाने के लिए चैट, फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की फोरेंसिक जांच कराकर डिलीट डेटा रिकवर कराया जाएगा, ताकि डिजिटल साक्ष्यों को विवेचना में शामिल किया जा सके।