Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हल्द्वानी में सड़क किनारे मिला युवक का शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 09:44 AM (GMT+05:30)

    हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । मुखानी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कमलवागांजा स्थित खन्ना होटल के सामने कालाढूंगी रोड किनारे पड़े शव की सूचना मिलते ही मुखानी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

    शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर कोई गंभीर चोट नहीं मिली, जबकि कान के पास हल्की खरोंच के निशान पाए गए हैं। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत की वजह का पर्दाफाश हो सकेगा।

    फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए

    पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह 6:47 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि कमलवागांजा रोड पर एक व्यक्ति सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एक व्यक्ति चित्त अवस्था में पड़ा मिला, जबकि उसके चप्पल सड़क किनारे अलग-अलग स्थानों पर बिखरे हुए थे।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान इंदिरापुरम कालोनी हरीपुर नायक निवासी 41 वर्षीय दीपक भट्ट पुत्र उर्वादत्त भट्ट के रूप में हुई। मौके पर मौजूद उनकी भाभी रेनू भट्ट ने पुलिस को बताया कि दीपक शराब पीने का आदी था और उसका इलाज चल रहा था।

    खबरें और भी

    चिकित्सकों ने उसे शराब पीने से मना किया था। गुरुवार रात करीब नौ से 9:30 बजे के बीच वह घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह सड़क किनारे उसका शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

    पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पर्दाफाश हो सकेगा।

    यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में बेखौफ बदमाश, मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग से झुमके लूटे

    यह भी पढ़ें- हल्द्वानी के बेलबाबा में जमीन के सौदे पर दिनदहाड़े 'धांय-धांय', हिरासत में कई लोग