Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कालाढूंगी में बेकाबू बस ने ली बाइक सवार की जान, परिवार में मातम

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 08:19 AM (IST)

    कालाढूंगी में रामनगर-कालाढूंगी स्टेट हाईवे पर एक अनियंत्रित यात्री बस ने बाइक सवार 35 वर्षीय पुष्कर सिंह रावत को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही म ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, जागरण, कालाढूंगी। रामनगर-कालाढूंगी स्टेट हाईवे पर गुरुवार को बेकाबू पैसेंजर बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

    लालकुआं बिंदुखत्ता के रावत नगर डौली रेंज निवासी 35 वर्षीय पुष्कर सिंह रावत वीरवार को झिमार सल्ट अल्मोड़ा से अपने घर लौट रहा था। वह जैसे ही रामनगर-कालाढूंगी स्टेट हाईवे पर सुबह सात बजे ढौनियां नाले नयागांव के पास पहुंचा तो पीछे आ रही पैसेंजर बस ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

    इस हादसे में पुष्कर बाइक से छिटककर सड़क पर गिर गया। इस दौरान उसका हेलमेट सिर से निकल गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल 108 सेवा से सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    बस चालक मौके से फरार हो गया। चार भाई-बहनों में अभिषेक इकलौता पुत्र था। अभिषेक अपने पीछे दो छोटी मासूम बेटियों, पत्नी व माता-पिता को रोता-बिलखता छोड़ गया। कोतवाल अरूण सैनी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    मां ने घर आने के लिए किया था मना

    कालाढूंगी : मां और दोस्तों का कहा मान लिया होता तो शायद अभिषेक की जान बच जाती। अस्पताल पहुंची अभिषेक की मां शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी। बेटे की मौत से रोती-बिलखती मां राधिका की हालत देख उपस्थित लोग व पुलिस भी भावुक हो गई।

    रोते-रोते मां भगवानों को याद करती और कहती, मैंने मना किया था आने को। मां अगले महीने मासूम अनूषा को दो वर्ष पूरे होने वाले थे। बर्थडे को लेकर सब खुश थे। मैंने बर्थडे पर आने के लिए कहा था।

    वहीं दोस्त गोपाल भंडारी व कमल बानी ने बताया कि हम दोनों दोस्त दो दिन पहले डामर प्लांट से घर पहुंचे। हमने अभिषेक से बाइक मांगी और उसे बस से घर आने को कहा, लेकिन अभिषेक नहीं माना। मां और दोस्तों का कहा मान लिया होता तो आज अभिषेक के साथ यह हादसा नहीं होता।

    लोगों की जान से खेल रहे निजी बस चालक

    कालाढूंगी : कालाढूंगी बस अड्डे से सवारियों को उठाने की होड़ में बस चालक अक्सर बहुत तेज बस चलाते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। कालाढूंगी बस अड्डे की सवारी को उठाने की होड़ में अक्सर काशीपुर, बाजपुर, रामनगर व कोटाबाग से आ रही निजी बस चालक बसों को तेज चलाते हैं।

    अक्सर जब दो बसें कालाढूंगी क्षेत्र में एक साथ पहुंच जाती हैं तो प्रतिस्पर्धा इस कदर बढ़ जाती है कि बस चालक बौरपुल से बस अड्डे तक बीच की सवारियों को भी नहीं उतारते हैं।

    बस चालकों की रफ्तार से बस यात्रियों के साथ राहगीरों की भी जान जोखिम में आ जाती है। सवारी उठाने के लिए बसों का इस तरह दौड़ना नियमों का उल्लंघन और असुरक्षित है। जिम्मेदार शासन-प्रशासन आंखें मूंदकर बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

    ओवरस्पीड बसों और अन्य वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आज से ओवरस्पीड बसों और नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सुमित पांडे, सीओ रामनगर

    यह भी पढ़ें- नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर 2 टेंपो ट्रैवलर पलटे, दिल्ली और गाजियाबाद के 20 पर्यटक हुए घायल

    यह भी पढ़ें- कालाढूंगी में वन्यजीव हमले से किसान की मौत, हाथी के मूवमेंट से दहशत