Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर 2 टेंपो ट्रैवलर पलटे, दिल्ली और गाजियाबाद के 20 पर्यटक हुए घायल

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 11:34 PM (IST)

    नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर रविवार को दो अलग-अलग टेम्पो ट्रैवलर हादसों में कुल 20 पर्यटक घायल हो गए। ...और पढ़ें

    कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर प्रिया बैंड के समीप पलटा टेंपो ट्रैवलर।

    कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर प्रिया बैंड के समीप पलटा टेंपो ट्रैवलर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, कालाढूंगी (नैनीताल)।  नैनीताल घूमकर दिल्ली और गाजियाबाद लौट रहे पर्यटकों के दो टेंपो-ट्रैवलर प्रिया बैंड और ढलान के पास अनियंत्रित होकर पलट गए। इन हादसों में कुल 20 लोग घायल हुए, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

    राहगीरों और पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालाढूंगी पहुंचाया, जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ को हल्द्वानी रेफर किया गया। प्रारंभिक जांच में हादसों का कारण ब्रेक फेल होना बताया गया है।

     

    पहला हादसा प्रिया बैंड के पास हुआ 

    दिल्ली से नैनीताल घूमने आए चामुंडा पेट्रोकेमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली के कर्मचारियों का टेंपो ट्रैवलर वापसी में कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर प्रिया बैंड के समीप पलट गया। हादसे में चालक व एक बच्ची समेत 13 लोग घायल हो गए।

    पुलिस के अनुसार ट्रैवलर चालक अनुज शर्मा निवासी 12 पर्यटकों को लेकर नैनीताल से कालाढूंगी की ओर आ रहा था।

    प्रिया बैंड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। सूचना पर पुलिस व तहसीलकर्मियों ने एंबुलेंस से सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र कालाढूंगी पहुंचाया।

    जहां से पूजा नागपाल निवासी लाजपत नगर, मीनाक्षी वर्मा निवासी जंगपुरा, विनय मिश्रा निवासी जंगपुरा, राजीव, अनुज शर्मा, उत्कर्ष यादव निवासी मस्जिद लाइन भोगल दिल्ली को गंभीर स्थिति में हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

    हादसे में विमल कुमार, अश्वनी कुमार निवासी नंदग्राम गाजियाबाद, तीन वर्षीय क्रिस्टीना वर्मा निवासी जंगपुरा, रिकू प्रसाद, कमेश कुमार को भी हल्की चोट आई हैं।

    घटगड़ और प्रिया बैंड के बीच हुई दूसरी घटना 

    नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर घटगड़ और प्रिया बैंड के बीच एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गाजियाबाद के सात पर्यटक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।

    रविवार को मोदी नगर, गाजियाबाद (उप्र) से दो टेंपो ट्रैवलर में नैनीताल घूमने आए पर्यटक लौट रहे थे। शाम को प्रिया बैंड से दो किलोमीटर पहले चालक ढलान में वाहन में ब्रेक नहीं लगा सका।

    जिससे टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराया और सड़क पर पलट गया। उसमें बच्चे, महिलाओं और चालक सहित कुल 17 लोग सवार थे।

    हादसे के बाद पर्यटकों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालाढूंगी पहुंचाया।

    कुछ घायलों को पीछे चल रहे दूसरे टेंपो ट्रैवलर से भी पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 37 वर्षीय कैलाश उर्फ गिरीश और 60 वर्षीय सतीश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया।

    कृष्णा, उमा, देवेंद्र गुप्ता और सृष्टि को मामूली चोट होने पर सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया। पर्यटकों ने बताया कि वे सभी रिश्तेदार हैं और भीमताल होते हुए नैनीताल घूमने के बाद घर लौट रहे थे।

    कोतवाल अरूण सैनी ने बताया कि प्रथमदृष्टया हादसे का कारण चालक का ढलान में ब्रेक न लगा पाना सामने आया है।

    यह भी पढ़ें- टिहरी में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हुआ हादसा: ट्रक खाई में गिरा, अलीगढ़ के चालक की हुई मौत

    यह भी पढ़ें- बांदा के तिंदवारी थाने में बड़ा हादसा: बारिश के बाद जनसुनवाई स्थल का छज्जा ढहा, 2 एसआई समेत 5 घायल

    खबरें और भी