Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टिहरी में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हुआ हादसा: ट्रक खाई में गिरा, अलीगढ़ के चालक की हुई मौत

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 07:49 PM (IST)

    देवप्रयाग में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। महादेव चट्टी के पास देर रात एक ट्रक 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिससे चालक ...और पढ़ें

    ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग धटना स्थल पर रेस्क्यू अभियान चलाती पुलिस और एसडीआरएफ की टीम। जागरण

    ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग धटना स्थल पर रेस्क्यू अभियान चलाती पुलिस और एसडीआरएफ की टीम। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, देवप्रयाग (टिहरी)। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात दर्दनाक हादसे में ट्रक के करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। हादसा महादेव चट्टी के निकट हुआ।

    बछेलीखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बातया कि रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे महादेव चट्टी स्थित एक ढाबा संचालक ने वाहन दुर्घटना की सूचना दी।

    पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

    घटनास्थल पर ट्रक के टकराने से दो पैराफिट टूटे मिले, जबकि ट्रक में भरा कबाड़ खाई में बिखरा पड़ा था।

    टीम ने खाई में उतरकर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें चालक का शव झाड़ियों से बरामद किया गया।

    मृतक की पहचान 56 वर्षीय शीशपाल पुत्र अजेंदर सिंह, निवासी अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

    पुलिस की ओर से वाहन स्वामी और मृतक की पत्नी मनीषा से संपर्क करने पर पता चला कि शीशपाल वर्तमान में लोनी में रह रहा था और श्रीनगर से कबाड़ लेकर लौट रहा था।

    मृतक की पत्नी के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे उनकी अंतिम बार फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें चालक ने क्षेत्र में तेज वर्षा और ओलावृष्टि होने की जानकारी दी थी।

    पुलिस ने शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

    यह भी पढ़ें- सतना मानिकपुर के बीच चलते-चलते दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग एक घंटे बाधित, 10 ट्रेनें प्रभावित

    यह भी पढ़ें- बरेली में बड़ा बाइपास पर भीषण सड़क हादसा: खड़े टैंकर से टकराई बोलेरो-बाइक, पांच की मौत