Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पुराना चारधाम यात्रा मार्ग पर गिरे पत्थर, वाहन चालकों ने खोला रास्ता

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 23 Mar 2018 02:46 PM (IST)

    पुराना रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर अतिसंवेदनशील कनवाड़ी की पहाड़ी से पत्थर गिरने से सड़क अवरुद्ध हो गई। गनीमत रही की इसकी चपेट में कोई वाहन नहीं आया। ...और पढ़ें

    पुराना चारधाम यात्रा मार्ग पर गिरे पत्थर, वाहन चालकों ने खोला रास्ता
    पुराना चारधाम यात्रा मार्ग पर गिरे पत्थर, वाहन चालकों ने खोला रास्ता

    गरमपानी, नैनीताल [जेएनएन]: पुराना रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर अतिसंवेदनशील कनवाड़ी की पहाड़ी से पत्थर गिरने से सड़क अवरुद्ध हो गई। गनीमत रही की इसकी चपेट में कोई वाहन नहीं आया। वाहन चालकों ने पत्थर हटाकर यातायात को सुचारु किया। 

    स्टेट हाईवे पर भुजान के समीप डेंजर जोन कनवाड़ी की पहाड़ी से गत रात एकाएक भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से बड़े पत्थर स्टेट हाईवे पर आ गिरे। इससे राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई। काफी देर पत्थरों की बरसात के बीच मलबा गिरता रहा। 

    करीब आधे घंटे बाद भूस्खलन रुका तो यात्रियों व वाहन चालकों ने सड़क के बीच गिरे पत्थरों को हटाया। इधर, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, मदन सिंह मेहरा, पूरन लाल साह, बिशन जंतवाल ने कहा कि कनवाड़ी की पहाड़ी पर अवैध खदान के चलते भूस्खलन हो रहा है। उन्होंने खदान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

    यह भी पढ़ें: यमुनोत्री राजमार्ग खुला, यात्रियों ने ली राहत की सांस

    यह भी पढ़ें: चारधाम में हुई बर्फबारी, दून में ओलावृष्टि; अगले 24 घंटे बारिश की संभावना

    यह भी पढ़ें: मौसम विभाग ने की भविष्‍यवाणी, शुक्रवार रात से उत्तराखंड में बारिश के आसार

    खबरें और भी