Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुक्तेश्वर में तेंदुए का हमला: आइवीआरआइ कर्मचारी जख्मी, लोगों में दहशत

    Updated: Thu, 28 May 2026 01:48 PM (GMT+05:30)

    मुक्तेश्वर में एक तेंदुए ने आइवीआरआइ के कर्मचारी सुखदेव पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, भवाली। मुक्तेश्वर में तेंदुए ने आइवीआरआइ कर्मचारी पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त की मांग की है।

    जानकारी के अनुसार आइवीआरआइ में तैनात सुखदेव परिसर से बाजार की ओर जा रहे थे। इसी बीच शीतला मोटर मार्ग पर स्कूटी से जाते वक्त उन पर एक तेंदुए ने हमलाकर दिया। शोर करने से तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया, लेकिन हमले में सुखदेव के सीने व अन्य जगह तेंदुए के नाखून लग गए।

    मार्ग के स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग

    नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में सुखदेव ने अपना इलाज कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त मार्ग जंगल से घिरा है। इसलिए हमेशा यहां जंगली जानवरों का भय रहता है। उन्होंने प्रशासन से उक्त मार्ग के स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है।

    आरवीआरआइ के फारेस्ट रेंजर भूपेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि परिसर के एक कर्मचारी पर तेंदुए के हमले की सूचना मिली है। घायल व्यक्ति का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि घायल व्यक्ति के सीने में चोट का निशान है। तेंदुए के हमले की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- पूर्णिया में तेंदुए के हमले से तीन किसान घायल, गुस्साई भीड़ ने मार गिराया

    यह भी पढ़ें- पत्नी को मौत के मुंह से खींच लाया पति, खेत में सिंचाई के दौरान तेंदुए ने किया था हमला

    खबरें और भी