Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में एबीवीपी समर्थक छात्रा पर हमला, छात्रों का जोरदार हंगामा

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 10:00 AM (IST)

    एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान एबीवीपी समर्थक छात्रा से प्रतिद्वंद्वी संगठन की युवती ने मारपीट की, जिससे कॉलेज में हंगामा हो गया। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश के दौरान मारपीट की घटना

    2. एबीवीपी समर्थक छात्रा को प्रतिद्वंद्वी युवती ने पीटा

    3. परिषद कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई की मांग पर हंगामा किया

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज के चुनावी रंग में रंगने के साथ ही लगातार अराजकता बढ़ रही है। पिछले वर्षों तक छात्र उपद्रव करते थे, वहीं इस बार छात्राओं के विवाद के मामले सामने आ रहे हैं।

    शनिवार को प्रवेश प्रक्रिया के दौरान प्रतिद्वंद्वी संगठन से जुड़ी युवती के एबीवीपी समर्थक एक छात्रा से मारपीट करने का मामला सामने आया है। समर्थन न करने की बात कहते हुए छात्रा से अभद्रता की और थप्पड़ जड़े। इस पर विद्यार्थी परिसर कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कक्ष में जमकर हंगामा किया।

    कर रही थी छात्राओं की मदद 

    महाविद्यालय के कस्तूरबा भवन के पास दोपहर करीब 2:15 बजे यह घटना हुई। एबीवीपी का समर्थन कर रही छात्रा प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी के पास रोते हुए शिकायत लेकर पहुंची। उनसे बताया कि वह बीएससी कर रही है। चुनावी गतिविधि में एबीवीपी का समर्थन करते हुए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेकर आ रहीं छात्राओं की मदद कर रही हैं।

    शनिवार को वह कला संकाय के प्रवेश स्थल पर थी, तभी एक युवती उसके पास आई गालीगलौज करते हुए हाथापाई करने लगी। मारपीट करने वाली की पहचान दमुवाढूंगा की रहने वाली युवती के रूप में हुई है। जिसका कालेज में प्रवेश नहीं है। पीड़ित छात्रा ने जान का खतरा होने की बात कहते हुए प्राचार्य को पत्र भी सौंपा है।

    वहीं, एबीवीपी कार्यकर्ता संबंधित के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। उनकी प्राचार्य सहित अन्य कर्मियों से बहस भी हुई। बाद में प्राक्टर बोर्ड के सदस्य शिक्षकों ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया।

    यह भी पढ़ें- ब्वॉयफ्रेंड को लेकर एमबीपीजी के गेट पर छात्राओं में हाथपाई, जमकर लात-घूंसे चले; नोचे बाल

    यह भी पढ़ें- हल्द्वानी के एमबीपीजी कालेज में शिक्षकों के संकट पर हंगामा, प्राचार्य कक्ष में धरने पर बैठे छात्र

    खबरें और भी