Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल में मानसून की झमाझम बारिश से झील लबालब: होटलों के रेट गिरे, पर्यटकों की भीड़ घटी

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 09:22 AM (IST)

    नैनीताल में हुई झमाझम बारिश से प्राकृतिक जलस्रोत रिचार्ज हुए और नैनी झील का जलस्तर 80 फीट तक पहुंच गया। बारिश के कारण पर्यटकों की आमद कम हुई, जिससे हो ...और पढ़ें

    नैनीताल की बारिश। फाइल

    नैनीताल की बारिश। फाइल

    HighLights

    1. नैनीताल में भारी बारिश से प्राकृतिक जलस्रोत रिचार्ज हुए।

    2. नैनी झील का जलस्तर बढ़कर 80 फीट तक पहुंचा।

    3. पर्यटकों की आमद घटी, होटल दरें कम हुईं, जाम से राहत।

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। सरोवर नगरी में बीती रात झमाझम पानी बरसा तो मंगलवार दिन के समय रुक रुक कर हल्की बारिश होती रही। इस बीच नाले उफान रहे और प्राकृतिक जलस्रोत रिचार्ज हो गए हैं। मौसम के करवट बदलने के साथ ही शहर में पर्यटकों की आमद सामान्य हो गई है और होटलों के रेट भी कम हो गए हैं।

    सड़कों पर जाम से भी शहरवासियों को निजात मिल गई है। बारिश में हाई कोर्ट रोड में पेड़ गिरने से करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। वन विभाग की ओर से पेड़ के निस्तारण के बाद यातायात सामान्य हुआ।

    रात एक बजे से शुरू हुई बारिश

    बीती रात करीब करीब एक बजे बारिश शुरू हुई, जो हल्की तो कभी तेज सुबह तक जारी रही। इस बीच नाले उफनाए रहे। दिन के समय घना कोहरा नगर को घेरे रहा। वर्षा की हल्की फुहारें धरा को भिगोती रही। देर शाम तक मौसम कोहरे और बादलों के बीच घिरा रहा।

    यह भी पढ़ें- हाथरस: पोस्टमैन की बेटी शिवानी चौधरी बनीं वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, पहले प्रयास में मिली सफलता

    यह भी पढ़ें- नैनीताल: वीकेंड पर सैलानियों की भारी भीड़ से चोक हुआ शहर,पार्किंग फुल होने पर लागू करना पड़ा 'शटल प्लान'

    झील का जलस्तर 80 फीट तक पहुंचा

    इधर सैलानियों की आमद कम हो चली है। बारिश से नैनी झील का जलस्तर 80 फीट पहुंच गया है। प्राकृतिक जलस्रोत रिचार्ज होने से झील के जलस्तर में तेजी वृद्धि होने लगी है। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वर्ष 16 मिमी हुई है।

    खबरें और भी