Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल: शिकार के इरादे से जंगल में घुसे युवक ने चलाई गोली, सतर्कता दिखाते हुए वन कर्मियों ने किया गिरफ्तार

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 07:59 PM (GMT+05:30)

    रामनगर के आमपोखरा रेंज में शिकार के इरादे से जंगल में घुसे एक युवक ने गोली चलाई, जिसे वन कर्मियों ने अवैध बंदूक और कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आ ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. शिकार के इरादे से जंगल में घुसे युवक ने चलाई गोली।

    2. वन कर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

    3. अवैध बंदूक और जिंदा कारतूस बरामद, 14 दिन की रिमांड।

    जागरण संवाददाता, रामनगर(नैनीताल)। देर रात जंगल में शिकार के इरादे से घुसे युवक ने गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर गश्त कर रहे वन कर्मी सचेत हो गए। रात में ही उसे ढूंढकर वन कर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अवैध बंदूक व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत आमपोखरा रेंज के उत्तरी आमपोखरा बीट के प्लाट संख्या 32 में नियमित रात्रि गश्त के दौरान रात एक बजे वन कर्मियों को जंगल में गोली चलने की आवाज हुई। जंगल में गोली की आवाज चलने पर नजदीकी चौकी के वन कर्मियों में हड़कंप मच गया।

    तत्काल वनकर्मी सक्रिय हो गए और आरोपित की तलाश शुरू की गई। काफी देर बाद वन कर्मियों ने उसे सावधानीपूर्वक घेराबंदी कर पकड़ लिया। आमपोखरा रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना नाम मालधनचौड़ के कुंभगडार चंद्रनगर निवासी मनीष उम्र 20 पुत्र बीरू चंद्र बताया।

    उसके पास से वन कर्मियों को 12 बोर की देशी बंदूक, तीन जिंदा व एक खाली कारतूस, एक चार्जर टार्च मिला। आरोपित को वन कर्मियों ने हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अनाधिकृत रूप से जंगल में प्रवेश करने व शिकार की धाराओं में अपने यहां केस दर्ज किया।

    खबरें और भी

    आरोपित ने शराब भी पी हुई थी। बुधवार सुबह स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय की सुनवाई के उपरांत उसे 14 दिन की रिमांड में हल्द्वानी कारागार भेज दिया गया। रेंजर ने बताया कि आरोपित शिकार के इरादे से जंगल में घुसा था। जंगल में बुधवार को काबिंग कराई गई, लेकिन कोई भी घायल वन्य जीव नहीं मिला है।

    यह भी पढ़ें- नैनीताल में हर दूसरे दिन लापता हो रही महिला और किशोरी, जांच में जुटी पुलिस