नैनीताल में मूसलधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त और झील में समाए कचरे के ढेर
नैनीताल में बुधवार को मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नालों में उफान और सड़कों पर जलभराव से लोगों को भारी परेशानी हुई, जबकि नैनी झील का जल ...और पढ़ें

सड़कों में जलभराव, 10 घंटे में बरसा 75 मिमी पानी। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवादाता, नैनीताल। सरोवर नगरी में बुधवार को मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। रात दो बजे शुरू ही मूसलधार बारिश अपरान्ह 12 बजे तक जारी रही। नाले उफान पर आ गए और सड़कों में जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नगर में बारिश रात दो बजे शुरू हो गई थी। बारिश का वेग इतना अधिक था कि लोगों की नींद खुल गई। सड़कों में जलभराव हो गया। कई घरों में भी पानी घुस गया।
झील में समा गए कूड़े कचरे के ढेर
नाले उफान पर आने से झील में कूड़े कचरे के ढेर समा गए। वर्षा का तेज क्रम पूर्वान्ह 12 बजे तक जारी रहा। इस बीच नौकायन और आउट डोर फोटोग्राफी के अलावा अन्य पर्यटन गतिविधियां भी ठहरी रही।
नगर में काफी संख्या में सैलानी पहुंचे हुए हैं। जो होटलों में दुबकने को मजबूर हो गए। दोपहर 12 बजे के बाद बारिश ने तोड़ा विराम दिया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून सक्रिय है और बारिश की संभावना बनी रहेगी।
इधर नैनी झील का जलस्तर 80.5 फीट पहुंच गया है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ गई है, 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
यह भी पढ़ें- नैनीताल में मानसून की बारिश: पर्यटकों ने उठाया जमकर मजा, पर्यटन कारोबार में उछाल
यह भी पढ़ें- नैनीताल में खत्म हुई 'ऑफ सीजन' की धारणा: वीकेंड पर उमड़े 16 हजार से अधिक सैलानी, होटल रहे पैक