Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल में खत्म हुई 'ऑफ सीजन' की धारणा: वीकेंड पर उमड़े 16 हजार से अधिक सैलानी, होटल रहे पैक

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 08:12 PM (GMT+05:30)

    नैनीताल में अब 'ऑफ सीजन' की धारणा समाप्त हो गई है, क्योंकि इस वीकेंड पर 16 हजार से अधिक सैलानी पहुंचे। ...और पढ़ें

    नैनीताल के पंत पार्क में चहल कदमी करते पर्यटक। जागरण

    नैनीताल के पंत पार्क में चहल कदमी करते पर्यटक। जागरण

    HighLights

    1. वीकेंड पर नैनीताल में 16 हजार से अधिक सैलानी पहुंचे

    2. शहर के अधिकांश होटल पूरी तरह से पैक रहे

    3. पर्यटन स्थलों पर रौनक और कारोबारियों में खुशी दिखी

    जागरण संवादाता, नैनीताल। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन के बाद भी सैलानियों का उमड़ना जारी है। इस वीकेंड पर 16 हजार से अधिक सैलानियों ने नैनीताल की सैर की। अब ऑफ सीजन की अवधारणा खत्म हो चली है।

    30 जून के बाद माना जा रहा था कि सैलानियों की आमद थम जाएगी और वीकेंड पर कुछ ही सीमित संख्या में सैलानी पहुंचेंगे। मगर यह अंदाजा गलत साबित हुआ और सैलानी बड़ी संख्या पर वीकेंड पर पहुंच गए।

    दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच गए। नगर के अधिकांश होटल शनिवार को पैक रहे तो रविवार को एक दिवसीय भ्रमण पर आने वाले सैलानियों का तांता लग गया। पर्यटन स्थलों की रौनक निखर गई और पर्यटन सीजन का एहसास बना रहा।

    शुक्रवार शाम से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो रविवार तक जारी रहा। चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल, केव गार्डन और बोटेनिकल गार्डन में पूरे दिन सैलानियों की आवाजाही रही।

    नौका विहार करने वाले सैलानियों की संख्या खूब रही। मालरोड में भारी भीड़ रही। इस बीच आज मौसम साथ दे गया। बारिश नहीं हुई तो पर्यटकों की मौजमस्ती बढ़ गई।

    पर्यटन कारोबारियों की बांछे खिली नजर आयी। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट का कहना है कि मानसून सीजन शुरू हो चुका है।

    जिसके चलते वीकेंड पर सैलानियों की आमद बड़ी संख्या में जारी रहने की उम्मीद की जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- नैनीताल की माल रोड पर हॉर्न बजाया तो अब 2000 जुर्माना, डीएम ने जारी किए आदेश

    यह भी पढ़ें- माल रोड पर अब हॉर्न बजाना होगा बैन, नैनीताल में बदल जाएंगे कई ट्रैफिक नियम