Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल की माल रोड पर हॉर्न बजाया तो अब 2000 जुर्माना, डीएम ने जारी किए आदेश

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 08:21 AM (IST)

    नैनीताल की माल रोड पर अब हॉर्न बजाने पर 2000 रुपये का जुर्माना लगेगा। जिलाधिकारी ने ध्वनि प्रदूषण कम करने और शांत वातावरण बनाए रखने के लिए यह आदेश जार ...और पढ़ें

    तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक प्रभावी रहेगा नियम। जागरण

    तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक प्रभावी रहेगा नियम। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। माल रोड पर हॉर्न बजाने पर अब वाहनों चालकों की जेब खाली होगी। जी हां, अब आपको जरा सतर्क रहना होगा।

    डीएम ललित मोहन रयाल ने उत्तराखंड मोटरयान नियमावली, 2011 के नियम-187 के अंतर्गत तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक माल रोड क्षेत्र में वाहनों के हॉर्न के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर दिया है। इस क्षेत्र में हॉर्न बजाने पर दो हजार रुपये जुर्माना देना पड़ेगा। एक अगस्त से यह नियम प्रभावी हो जाएगा।

    गुरुवार को डीएम की ओर से जारी आदेश के अनुसार एक अगस्त से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से एमवी एक्ट के तहत दो हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अतिरिक्त नैनीताल नगर में पूर्व में अधिसूचित क्षेत्रों में भी हॉर्न बजाने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। इसमें हाई कोर्ट मार्ग भी शामिल है।

    प्रमुख पर्यटन स्थल

    डीएम ने कहा कि नैनीताल देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों का प्रमुख पर्यटन स्थल है। माल रोड की पहचान शांत, प्राकृतिक एवं सौम्य वातावरण के लिए है। ऐसे में वाहनों के अनावश्यक हॉर्न से ध्वनि प्रदूषण पर्यटकों के अनुभव को प्रभावित करता है।

    इस निर्णय का उद्देश्य नगर में ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों को शांत एवं सुखद वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से आदेश का पूर्ण अनुपालन करते हुए माल रोड क्षेत्र में हॉर्न का प्रयोग न करने की अपील की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- माल रोड पर अब हॉर्न बजाना होगा बैन, नैनीताल में बदल जाएंगे कई ट्रैफिक नियम

    यह भी पढ़ें- नैनीताल माल रोड की मरम्मत में लगा एक साल, कुमाऊं आयुक्त नाराज