Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल माल रोड की मरम्मत में लगा एक साल, कुमाऊं आयुक्त नाराज

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 02:30 PM (IST)

    नैनीताल की लोअर माल रोड की 40 मीटर मरम्मत में एक साल की देरी पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नाराजगी जताई है। ...और पढ़ें

    नैनीताल की 40 मीटर रोड की मरम्मत में लगाया एक साल. Jagran

    नैनीताल की 40 मीटर रोड की मरम्मत में लगाया एक साल. Jagran

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। कुमाऊं कमिश्नर व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने नैनीताल की लोअर मालरोड की मरम्मत में हो रही अनावश्यक देरी पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

    उन्होंने भूस्खलन की जद में आई 40 मीटर लोअर माल रोड की मरम्मत का कार्य 40 दिन बाद भी पूरा न होने पर सख्त नाराजगी जताई है। कमिश्नर के अनुसार ट्रीटमेंट कार्य संतोषजनक नहीं है।

    15 सितंबर 2025 से क्षतिग्रस्त

    दरअसल नैनीताल की लोअर मालरोड 15 सितंबर 2025 से क्षतिग्रस्त हुई, तब से लोअर से अपर माल को जोड़ते हुए दो स्थानों पर रैंप बनाया गया है। इस वजह से अपर माल रोड पर करीब ढाई सौ मीटर हिस्से में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इससे अपर माल रोड पर दरारें आ गई हैं। अब लोनिवि की ओर से कार्य पूर्ण करने के लिए हर बार नई-नई तिथियां दी जा रही हैं।

    विभाग ने आश्वस्त किया था कि पर्यटन सीजन से पहले कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। अब 45 दिन का अतिरिक्त समय मांगा जा रहा है। आयुक्त ने कहा कि अब मरम्मत कार्य की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। औचक निरीक्षणों में स्पष्ट हुआ है कि कार्यस्थल पर कार्य नहीं हो रहा है।

    उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को तत्काल कार्यस्थल पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने तथा उसका लाइव लिंक आयुक्त एवं डीएम नैनीताल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि कार्य की रियल-टाइम निगरानी की जा सके। आयुक्त ने हैरानी जताई कि मात्र 40 मीटर सड़क बनाने में लगभग एक वर्ष का समय व्यतीत हो चुका है।

    लोक निर्माण विभाग से स्पष्टीकरण मांगा है कि कार्य पूर्ण करने में इतना विलंब क्यों हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस अनावश्यक विलंब के लिए संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन शहर की प्रमुख सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय जनता एवं पर्यटकों को भारी असुविधा हो रही है।

    खबरें और भी

    2018 में भी क्षतिग्रस्त हुई थी लोअर माल रोड का 25 मीटर हिस्सा

    नैनीताल: शहर की लोअर माल रोड का 25 मीटर हिस्सा 2018 में झील में समा गया था। दूसरी बार लोअर माल रोड क्षतिग्रस्त हुई-14 सितंबर 2025, ट्रीटमेंट कार्य की लागत-3.48 करोड़

    अब जारी हुआ बजट का शासनादेश

    नैनीताल: शहर की महत्वपूर्ण लोअर माल रोड ट्रीटमेंट के कार्य की धीमी रफ्तार के बीच शासन ने दो करोड़ पांच लाख की दूसरी किस्त जारी कर दी है। 29 जून को सचिव लोनिवि की ओर से विभागाध्यक्ष को जारी पत्र में कहा है कि माल रोड में झील की तरफ हो रहे भू धंसाव रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

    इसमें अनुबंध लागत तीन करोड़ 45 लाख 99 हजार में से प्रथम किश्त 140 लाख समायोजित करते हुए दो करोड़ पांच लाख 90 हजार की अंतिम किश्त जारी की गई है। डीएम ललित मोहन रयाल की ओर से शासन की वीसी में बार-बार मामला उठाने के बाद यह अवशेष राशि जारी की गई है। माल रोड ट्रीटमेंट कार्य का जिम्मा स्टार कोन इंफ्रा इंडिया-प्रा. लिमिटेड को सौंपा गया है।

    यह भी पढ़ें- नैनीताल में मानसून की झमाझम बारिश से झील लबालब: होटलों के रेट गिरे, पर्यटकों की भीड़ घटी

    यह भी पढ़ें- नैनीताल में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, झील का जलस्तर बढ़ा; पेड़ गिरने से हल्द्वानी-पंगोट मार्ग बाधित