Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल नाबालिग दुष्कर्म: उस्मान खान की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 10:56 AM (IST)

    नैनीताल हाई कोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के चर्चित मामले में आरोपित ठेकेदार उस्मान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली है। कोर्ट ने दोनों पक्षों ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। हाई कोर्ट ने नैनीताल में नाबालिग के साथ यौन शोषण के चर्चित मामले में आरोपित ठेकेदार उस्मान खान के जमानत प्रार्थनापत्र पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने निर्णय सुरक्षित रख लिया है।

    मंगलवार को सुनवाई के दौरान उस्मान की तरफ से कहा गया कि पीड़िता के छह बार बयान हो चुके है लेकिन बयानों में विरोधाभास है। जिस समय घटना हुई उस वक्त लाइट थी या नहीं, यह भी साबित नहीं हो पाया जबकि राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि मामले में पाक्सो कोर्ट में ट्रायल चल रहा है।

    कई गवाहों के बयान हो चुके है। इसलिए ट्रायल को शीघ्र निस्तारित करने के आदेश दिए जाएं। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने निर्णय शुरक्षित रख लिया है।

    न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक कुमार महरा की एकलपीठ में मामले की सुनवाई हुई। आरोपित उस्मान के विरुद्ध आरोप है कि उसने एक 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। इसकी शिकायत स्वजनों ने नैनीताल के मल्लीताल कोतवाली में दर्ज की गई थी। घटना के बाद जनाक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने बाजार में तोड़फोड़ भी की। गिरफ्तारी के बाद से ही आरोपित जेल में बंद है।

    यह भी पढ़ें- नैनीताल हाई कोर्ट को साइबर धमकी, मुकदमा दर्ज कर सुरक्षा बढ़ाई गई

    यह भी पढ़ें- कैंची धाम मंदिर में करोड़ों के चढ़ावे का घोटाला! नैनीताल हाई कोर्ट सख्त, सरकार और ट्रस्ट से मांगा जवाब