नैनीताल में मूसलधार बारिश, उफान पर नाले; सैलानियों को मौसम देखकर ही आने की हिदायद
नैनीताल में बुधवार को हुई मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं और नाले उफान पर आ गए। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नैनीताल। सरोवर नगरी में आज बुधवार हो रही मूसलधार बारिश ने लोगों की राहें रोकली। नाले उफान पर हैं, और नगर भ्रमण पर आए सैलानी होटलों में दुबकने को मजबूर हैं। करीब डेढ़ घंटे में 25 मिमी से अधिक पानी बरस चुका है।
नगर में सुबह 11 बजे से तेज बारिश का क्रम शुरू हो गया था, जो अभी तक उर्वरत जारी है। सड़कों में जलभराव हो गया। मल्लीताल फील्ड में भी जलभराव हुआ है। नाले उफान पर आने से झील में कूड़े कचरे के ढेर समा गए है। इधर नगर भ्रमण पर पहुंचे सैलानी बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं।
रोजमर्रा के कार्य भी बाधित
नगर की पर्यटन गतिविधियां ठप हैं तो रोजमर्रा के कार्य भी बाधित हो चले हैं। तेज बारिश के कारण सामान्य जन जीवन प्रभावित हुआ है। समाचार लिखे जाने तक तेज बारिश जारी थी।
मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून सक्रिय है और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कुछ स्थानों में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी।
पर्वतीय क्षेत्रों में भ्रमण पर जाने वाले सैलानियों को मौसम देखकर ही जाने की हिदायद दी है। अगले दो दिन मौसम इसी तरह के रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है।
इधर झील का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है, जो 84.9 फीट पहुंच गया है। नगर का दिन का तापमान अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बारिश का कहर, कार्बेट में उफनाया नाला; पांच जिप्सियों में 20 पर्यटक फंसे