Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में बारिश का कहर, कार्बेट में उफनाया नाला; पांच जिप्सियों में 20 पर्यटक फंसे

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 11:07 AM (IST)

    मंगलवार शाम कार्बेट पार्क में बरसाती नाला उफनने से पांच जिप्सियों में सवार 20 पर्यटक खारा गेट के पास तीन घंटे तक फंसे रहे। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. कार्बेट पार्क में 20 पर्यटक नाले में फंसे

    2. खारा गेट के पास तीन घंटे तक फंसे रहे

    3. रात 9 बजे सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला

    जागरण संवाददाता, रामनगर। कार्बेट पार्क से सफारी कर लौट रहे पर्यटक जंगल में खारा गेट के समीप तीन घंटे तक बरसाती नाले में फंस गए। रात नौ बजे पानी का बहाव कम होने के बाद पर्यटकों को रेस्क्यू कर जंगल से बाहर निकाला गया।

    जिप्सियों में तीन विदेशी समेत 20 पर्यटक सवार थे। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए बुधवार सुबह की पाली में ढेला व झिरना पर्यटन जोन में जंगल सफारी बंद रही।

    बारिश के कारण उफान पर आया नाला

    मंगलवार को शाम की पाली में पर्यटक ढेला व झिरना पर्यटन जोन में जंगल सफारी के लिए गए थे। शाम पांच बजे के करीब बारिश होने से जंगल में शांत दिख रहे नाले उफान पर आ गए। खारा क्षेत्र में नाला भी अपने उफान पर था। इससे शाम साढ़े छह बजे जंगल से बाहर आ रही पर्यटकों की पांच जिप्सियां खारा गेट से आगे नाले की वजह से पार नहीं हो पाई।

    वन कर्मियों ने तत्काल सूचना अधिकारियों को दी। वनाधिकारियों ने वन कर्मियों को सख्त निर्देेश दिए कि पर्यटकों, गाइड व चालकों की सुरक्षा को देखते हुए किसी भी जिप्सी को जबरन नाला पार न करने दिया जाए।

    सूचना पर तत्काल वन दरोगा नवीन पपनै दस वन कर्मियों की टीम, टैक्टर ट्राली, दो सरकारी वाहनों व जिप्सियों को खींचने के लिए टोचन के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन पानी का बहाव काफी ज्यादा था। रात नौ बजे पानी का बहाव कम हुआ तो टैक्टर के सहारे से जिप्सियों को नाला पार कराया गया।

    इसके अलावा छह बजे से पहले तीन जिप्सियों के पर्यटक खारा क्षेत्र स्थित नाले को पार कर बाहर निकले तो वह भी रात नौ बजे तक ढेला नाले में बहाव होने की वजह से रास्ते में ही फंसे रहे। बहाव कम होने पर करीब साढ़े नौ बजे रामनगर पहुंचे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भारी बारिश से ऊना में टला बड़ा हादसा, तेज बहाव में बही स्विफ्ट कार; दो युवकों की बाल-बाल बची जान

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में जमकर बरस रहा मानसून : मसूरी में रिकॉर्ड बारिश, आज देहरादून-बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी