विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में आज मौसम का ऑरेंज अलर्ट, High Alert Mode पर अधिकारी

Published: Thu, 30 Jul 2026 09:13 AM (IST)

मौसम विभाग ने नैनीताल के लिए 30 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके मद्देनजर डीएम ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। मौसम विभाग 30 जुलाई गुरुवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। डीएम ललित मोहन रयाल ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने कहा है कि भूस्खनल क्षेत्रों में मार्ग में मलबा आने से यातायात बाधित होने के दृष्टिगत गिरे पेडों एवं मलबा को तेजी से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। लोनिवि के अधिकारियों को संवेदनशील मोटर मार्गों पर बुलडोजर एवं गैंग कार्मिकों की 24 घंटे तैनाती के निर्देश दिये।

इस अवधि में अधिकारी मुख्यालय पर हाई अलर्ट पर रहेंगे तथा मोबाइल फोन 24 घंटे आन रखेंगे तथा तहसील स्तर पर क्यूआर टीमें अलर्ट पर रहेंगी।

साथ ही कहा कि आपदा या आपातकालीन स्थिति में सूचना देने के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 05942-231178 /79/81 मोबाइल नंबर 8272080884 या टोल-फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- चमोली में भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे बंद, 50 वाहन फंसे; 28 से अधिक सड़कें अवरुद्ध

यह भी पढ़ें- आफत की बारिश! कठुआ में बाढ़ से कटा कई गांवों का कनेक्शन, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद; वैष्णो देवी यात्रा प्रभावित