विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल: वन्य जीव को बचाने में पलटी पिकअप, ग्रामीण की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Published: Mon, 26 Oct 2026 11:10 AM (IST)

नैनीताल के कोटाबाग बासी रोड पर वन्य जीव को बचाने के प्रयास में एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर के समीपवर्ती कोटाबाग बासी रोड में वन्य जीव को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर एक पिकअप ग्रामीण को टक्कर मारते हुए पलट गई। चपेट में आने से घायल ग्रामीण को पिकअप चालक उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल ला रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

112 की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामें की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक बांसी निवासी गणेश सिंह रविवार रात पिकअप लेकर कोटाबाग से बांसी की ओर आ रहा था।

अड़िया के समीप अचानक वाहन के सामने वन्य जीव आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में वाहन किनारे पर खड़े बासी निवासी तारा सिंह से टकराकर पलट गई। चपेट में आने से तारा सिंह बुरी तरह जख्मी हो गया।

जख्मी तारा सिंह को पिकअप चालक उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल ला ही रहा था कि उसने रास्ते पर ही दम तोड़ दिया। 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बीडी पांडे अस्पताल लेकर चिकित्सकों से मौत की पुष्टि के बाद मोर्चरी में रखवा दिया है।

कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि मामले में मृतक पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। स्वजनों को बुलाकर पंचनामे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- नैनीताल के लालकुआं में पहुंची कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें- नैनीताल में ई-केवाईसी न कराने पर 25 हजार गैस कनेक्शन ब्लॉक, सिलिंडर मिलना बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।