Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल में तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश, भूस्खलन के कारण 9 सड़कें बंद

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:45 PM (IST)

    नैनीताल में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे झील का जलस्तर 85.2 फीट पहुंच गया और नौ सड़कें भूस्खलन के कारण बंद हो गईं। ...और पढ़ें

    नैनीताल में झील किनारे बारिश का लुत्फ उठाते सैलानी

    नैनीताल में झील किनारे बारिश का लुत्फ उठाते सैलानी

    HighLights

    1. नैनीताल में तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश।

    2. झील का जलस्तर 85.2 फीट पहुंचा, नौ सड़कें बंद।

    3. शाम को मौसम सुधरा, धूप निकली पर फिर बादल छाए।

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। सरोवर नगरी में गुरुवार की सुबह तेज हवाओं के साथ पानी बरसा है, जबकि शाम को मौसम सुधरा तो धूप निकल आई। लगातार बारिश से झील का जलस्तर 85.2 फीट पहुंच गया है।

    नगर में सुबह के समय तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश से मौसम में सुधार की संभावना नहीं थी, दोपहर एक बजे हल्की बारिश रुक रुक कर होती रही। इस बीच नौकायन ठप रहा और रोजमर्रा के कार्य भी बाधित हो चले थे।

    दोपहर एक बजे बाद बादलों का छंटना शुरु हो गया और तीन बजे धूप निकल आई। मौसम सुधरते ही लोगों के चेहरे भी खिल उठे। खुशनुमा मौसम सायं छह बजे तक जारी रहा। इसके बाद पुनः बादल घिर आए और बारिश की संभावना नजर आने लगी थी।

    जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आद्रता अधिकतम 90 व न्यूनतम 60 प्रतिशत रही।

    उधर आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बारिश से छींड़ाखान-अधौड़ा-अमजड़ मार्ग, स्यूड़ा-कोंता-ककोड़-हरीशताल, चमड़िया-लोहाली-जौरासी, मोरनौला-भिंड़ापानी, खनस्यूं-टांडा, खुजेटी-भौनरा, भल्यूटी-भद्यूनी, अंबेडकर ग्राम-रिखोली तथा गर्जिया-बेतालघाट-भटेलिया मोटर मार्ग मलबा आने व भूस्खलन की वजह से बंद हैं। प्रशासन की ओर से जल्द खोलने का दावा किया गया है।

    यह भी पढ़ें- नैनीताल की ताइक्वांडो स्टार लतिका की मेहनत को मिला सम्मान, मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

    खबरें और भी