Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भीषण गर्मी में राहत की चाह खींच लाई उत्तराखंड, एक दिन में नैनीताल पहुंचे आठ हजार सैलानी

    Updated: Sat, 23 May 2026 08:35 AM (IST)

    मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आठ हजार से अधिक सैलानी पहुंचे, जिससे होटल पैक हो गए और ...और पढ़ें

    कालाढूंगी और भवाली मार्ग से दो हजार से अधिक पर्यटक वाहनों की एंट्री। जागरण

    कालाढूंगी और भवाली मार्ग से दो हजार से अधिक पर्यटक वाहनों की एंट्री। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवादाता, नैनीताल। सरोवर नगरी में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन परवान चढ़ने लगा है। सप्ताहांत पर अधिकांश होटल पैक हो गए और पार्किंग स्थल पर्यटक वाहनों से पट गए। नगर में आठ हजार से अधिक सैलानियों के पहुंचने का अनुमान है, जबकि हल्द्वानी, कालाढूंगी और भवाली मार्ग से दो हजार से अधिक पर्यटक वाहनों की एंट्री हुई है।

    भवाली रोड में छावनी परिषद के पास सड़क चौड़ीकरण काम की वजह से जाम लगता रहा। रोडवेज बसों में भी सीट को लेकर मारामारी रही। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नियमित अंतराल में वाहनों को छोड़ा। जाम की वजह से पर्यटकों ने पुलिस के यातायात प्लान को खूब कोसा।

    मालरोड में रेंगते नजर आ वाहन 

    शुक्रवार सुबह से ही सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रही। दो हजार से अधिक पर्यटक वाहनों ने नगर में प्रवेश किया है। इस बीच यातायात व्यवस्था रेंगती नजर आई। मस्जिद चौराहा, चिड़ियाघर रोड, हल्द्वानी रोड, भवाली रोड, बिड़ला रोड समेत मालरोड में वाहन रेंगते नजर आए। पार्किंग स्थलों के अभाव के कारण यातायात चरमराया।

    स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वाटरफाल, केव गार्डन, चिड़ियाघर समेत अन्य पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भीड़ रही। मालरोड भी पूरी तरह पर्यटकों से भरी रही। नौका विहार करने वालों का पूरे दिन तांता लगा रहा। मैदानी इलाकों में चिलचिलाती गर्मी से परेशान होकर पहुंचे पर्यटकों ने माल रोड पर अफगानी चिनार आदि पेड़ों की छांव में बैठकर दौरे को यादगार बनाया।

    खबरें और भी

    बाजारों में पर्यटन सीजन के छिटपुट कारोबार भी चल पड़े हैं। जिले के नयना देवी बर्ड रिजर्व के पंगोट से विनायक, कुंजखड़क तक, मुक्तेश्वर, रामगढ़, खुर्पाताल, भीमताल अन्य पर्यटन स्थलों में भी सैलानी पहुंचने लगे हैं। सैलानियों की भीड़ बढ़ने के साथ ही होटल-गेस्ट हाउसों में फुल टैरिफ प्रभावी हो गया है। लेक साइट सीन में टूर के पैकेज भी बढ़ गए हैं।

    यह भी पढ़ें- नैनीताल में भीषण गर्मी का कहर, बदला स्कूलों का टाइम; अब डेढ़ घंटा पहले होगी छुट्टी

    यह भी पढ़ें- नैनीताल: जंगली हाथियों के संग भागी दो पालतू हथिनियां, देर रात लौटी वापस