Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SIR in Uttarakhand: सिटी मजिस्ट्रेट और विधायक के नाम में गलती, नोटिस जारी

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 03:49 PM (GMT+05:30)

    विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत नैनीताल में कमिश्नर दीपक रावत और विधायक सरिता आर्य समेत कई लोगों को त्रुटिपूर्ण मतदाता सूची के लिए नोटिस मिले हैं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में नोटिस मिलने के बाद लोगों में त्रुटियां दूर करने की होड़ मच गई है। निर्वाचन आयोग की ओर से 2003 की मतदाता सूची के आधार पर नई सूची में नाम या अन्य से संबंधित त्रुटि मिलने पर नोटिस भेजे गए हैं।

    विधायक सरिता आर्य और सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के साथ ही तमाम अधिकारियों नोटिस भेजे गए हैं। आयुक्त ने मतदाताओं से नोटिस मिलने पर घबराने के बजाय आयोग की ओर से जरूरी की गई प्रमाण उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि मामले का निस्तारण हो सके।

    माल रोड नर्सरी स्कूल सहित नैनीताल क्लब में एसआइआर के तहत भेजे नोटिसों की आपत्तियां दूर करने के लिए मतदाताओं की भीड़ उमड़ी। भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार कर्मचारियों की कमी की वजह से नोटिसों के निस्तारण में देरी हो रही है।

    उन्होंने जिलाधिकारी से एसआइआर में कार्मिकों की ड्यूटी बढ़ाने की मांग की, ताकि मामलों का जल्द व आसानी से निस्तारण हो सके और कोई भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से ना हटे।

    यह भी पढ़ें- एसआइआर अभियान: गुरुग्राम में गणना प्रपत्र जमा करने का आखिरी मौका

    यह भी पढ़ें- एसआइआर अभियान: ग्रामीण मतदाताओं में जागरूकता की कमी, फर्जी वोटों पर उठे सवाल

    खबरें और भी