Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वीकेंड पर नैनीताल में सैलानियों की भारी भीड़, मालरोड पर खूब रौनक

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 09:28 AM (IST)

    सरोवर नगरी नैनीताल में सप्ताहांत पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। शुक्रवार को पर्यटन स्थलों और मालरोड पर खूब रौनक रही। ...और पढ़ें

    शुक्रवार को सैलानियों से खूब रौनक रही।

    शुक्रवार को सैलानियों से खूब रौनक रही।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवादाता, नैनीताल । सरोवर नगरी में सप्ताहांत पर शुक्रवार को सैलानियों से खूब रौनक रही। पर्यटन स्थलों में पूरे दिन बनी रही आवाजाही तो मालरोड में की रौनक में भी निखार नजर आया। शनिवार को अधिक संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है।

    नगर में सुबह से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था जो देर रात तक जारी रहा। इस बीच नगर के पर्यटन स्थलों में खासी रौनक रही तो बड़ी संख्या में सैलानी पंत पार्क और झील किनारे सैर करते नजर आए। स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल, चिड़ियाघर व केव गार्डन की सैर करने वाले सैलानी काफी संख्या में नजर आए। मालरोड की रौनक भी निखरी हुई नजर आई तो नौकाविहार का भी सैलानियों ने जमकर लुत्फ उठाया।

    नगर में धुंध छाने के कारण सैलानी हिमालय की विराट चोटियों के दर्शन नहीं कर तो शाम को हनुमानगढ़ी सैलानी सूर्यास्त का आनंद नहीं ले सके। जिस कारण उन्हें निराश होना पड़ा। टोल टैक्स लेक ब्रिज चुंगी के अनुसार पांच सौ अधिक पर्यटक वाहनों ने नगर में प्रवेश किया। जिसमें ढाई हजार से अधिक सैलानी नगर भ्रमण पर पहुंचे।

    पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि शनिवार व रविवार को भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचेंगे।

    यह भी पढ़ें- पर्यटन सीजन सिर पर, नैनीताल में रूसी बाइपास ही बनेगा पर्यटक वाहनों का ठिकाना

    यह भी पढ़ें- दिल्ली की पर्यटक से छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास, नैनीताल में जंगल में छिपकर युवती ने बचाई जान

    खबरें और भी