विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंगले के किराए के पैसे नहीं हैं, चाहे तो मुझे जेल में डाल दो: कोश्यारी

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 30 Nov 2016 03:39 PM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2016 07:20 AM (IST)

सरकारी बंगले के किराए के रूप में सरकार के नोटिस व हाई कोर्ट के निर्देश पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नैनीताल, [जेएनएन]: हाई कोर्ट के सरकारी बंगले का किराया मामले में जवाब मांगने पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी बेहद खफा हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार ने बाकायदा शासनेश जारी कर उन्हें आवास की सुविधा दी। अब यदि उनसे किराया मांगा जाएगा तो वह देने में सक्षम नहीं हैं।
सरकारी बंगले खाली करने के हाई कोर्ट के निर्देश पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी अपना बंगला छोड़ चुके हैं। उन पर राज्य सरकार ने करीब दो लाख रुपये बकाया दर्शा रखा है। इस किराए को लेकर हाई कोर्ट ने भी पूर्व मुख्यमंत्रियों से जवाब मांगा था।

पढ़ें-गंगा स्नान करने से भी नहीं धुलेंगे मुख्यमंत्री के पाप : महाराज
नैनीताल छावनी परिषद के कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उनके पास किराए के पैसे नहीं है। ऐसे में उन्हें जेल में डाल दिया जाए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन तय है।

पढ़ें:-बेअसर बंद ने साबित किया कि जनता मोदी के साथ: भाजपा
उन्होंने कहा कि इस बार उत्तराखंड में भाजपा मोदी के चेहरे पर विधानसभा चुनाव में उतरेगी। कार्यक्रम में कोश्यारी ने पूर्व ओलंपियन राजेंद्र रावत समेत एक दर्जन लोगों को सम्मानित किया। साथ ही प्राथमिक स्कूल छावनी परिषद के बच्चों को भी सम्मानित किया।

पढ़ें-कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों से थमा प्रदेश का विकास: खंडूड़ी
इस अवसर पर विधायक सरिता आर्य, ब्रिगेडियर अतेश चहर, सीईओ अभिषेक राठौर, ज्योति कपूर, उपाध्यक्ष बहादुर रौतेला, सदस्य तुलसी बिष्ट, अधीक्षक दिवान सिंह मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज साह, आदि मौजूद थे। संचालन प्रकाश कांडपाल ने किया।
पढ़ें-आगामी दो वर्षों में सूबे के हर घर को गैस कनेक्शन: धर्मेंद्र प्रधान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।