Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के गढ़वाल में शाह के बाद अब कुमाऊं से आज चुनावी हुंकार भरेंगे राजनाथ सिंह, मिशन-2027 से पहले माहौल बनाने में जुटी भाजपा

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 06:04 AM (IST)

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हरिद्वार रैली के बाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को हल्द्वानी में चुनावी हुंकार भरेंगे। धामी सरकार उत्तराखंड मे ...और पढ़ें

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। जागरण

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। जागरण

    HighLights

    1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को हल्द्वानी में जनसभा करेंगे।

    2. भाजपा उत्तराखंड में हैट्रिक के लिए चुनावी माहौल बना रही है।

    3. सरकार पूर्व सैनिकों को साधकर बड़ा राजनीतिक संदेश देगी।

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। राज्य में डबल इंजन की धामी सरकार हैटट्रिक के लिए चुनावी मोड में आ गई है।आठ मार्च को हरिद्वार से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी गर्जना के बाद अब कुमाऊं में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुंकार भरेंगे। इसके लिए धामी सरकार ने भव्य तैयारियां की हैं। सैन्य बाहुल्य प्रदेश में रक्षा मंत्री की इस जनसभा के जरिये सत्ताधारी पार्टी प्रदेश पूर्व सैनिकों को साधने की भी हरसंभव कोशिश करेगी।

    कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी राजनीति का मुख्य केंद्र है। मंडल के सबसे बड़े शहर से उठी आवाज कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक गूंजती है। यही कारण है कि धामी सरकार ने जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम को हल्द्वानी में आयोजित किया। प्रदेश में करीब दो लाख से अधिक पूर्व सैनिक व वीर नारियां हैं।इनके जरिये सरकार बड़ा संदेश देना चाहती है।

    जिस तरीके से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार निर्णय ले रही है, इसमें पूर्व सैनिकों की मनोभावनाओं को भी केंद्र में रखा जाता रहा है। यही कारण है कि रक्षा मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह जैसे कद्दावर राष्ट्रीय नेता के जरिये चुनाव से पूर्व ही माहौल को अपने पक्ष में करने की तैयारी हो रही है। प्रदेश में पिछले दो कार्यकाल से भाजपा की सरकार है।

    पार्टी अब डबल इंजन सरकार की हैटट्रिक चाहती है।इसमें किसी तरह की कोई कसर न रह जाए, इसके लिए चार वर्ष की उपलब्धियों को भी हर तरीके से भुनाने में जुटी है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: धामी के भरोसे हाईकमान ने साधा क्षेत्रीय, जातीय व गुटीय संतुलन

    ताकि लोगों के दिलों तक हर तरीके से प्रवेश किया जा सके। इससे पहले हरिद्वार में आठ मार्च काे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देवभूमि में सरकार की उपलब्धियों के साथ ही विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा था।अब 21 मार्च को कुमाऊं से राजनाथ की दहाड़ सुनाई देगी।

    यह है रक्षा मंत्री का कार्यक्रम
    डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को दोपह 12:55 बजे एमबी इंटर कालेज मैदान में पंहुचेंगे। यहां पर उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह अपराह्न 2:15 बजे आयोजन स्थल से रवाना होंगे।

    खबरें और भी

    चुनाव अपने समय में जब भी होगा, लेकिन इस समय हम राज्य के उत्थान विकास के लिए काम कर रहे हैं।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली के बाद वह और जोश से काम करेंगे।

    -

    -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री