Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामनगर में गैस कालाबाजारी का पर्दाफाश, 34 सिलेंडरों संग दो भाई गिरफ्तार

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 12:51 PM (IST)

    रामनगर में एसडीएम ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया। मोहल्ला खताड़ी में दो सगे भाइयों को 34 घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों, रिफिलिंग उपकर ...और पढ़ें

    रामनगर में 34 सिलिंडरों के साथ गैस की कालाबाजारी करते दो सगे भाई गिरफ्तार. Jagran

    रामनगर में 34 सिलिंडरों के साथ गैस की कालाबाजारी करते दो सगे भाई गिरफ्तार. Jagran

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रामनगर । गैस सिलिंडरों के संकट के बीच रामनगर में गुरुवार देर रात एसडीएम ने सिलिंडरों की कालाबाजारी का पर्दाफाश किया है। मोहल्ला खताड़ी क्षेत्र में गैस रिफलिंग का धंधा करते दो शातिर भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से इंडेन और भारत एजेंसी के 34 घरेलू, छोटे बड़े व्यावसायिक सिलिंडर, रिफलिंग उपकरण, तराजू बांट और डीजल बरामद हुआ है।

    दोनों आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। गुरुवार देर रात में एसडीएम गोपाल सिंह चौहान को मोहल्ला खताड़ी ब्लाक रोड पर एक घर में गैस की रिफलिंग होने की सूचना मिली थी। एसडीएम ने कार्रवाई के लिए कोतवाल सुशील कुमार से पुलिस टीम तैयार रखने को कहा। इसके बाद एसडीएम ने पुलिस टीम के साथ बताए गए घर पर छापा मारा।

    पुलिस को देखकर वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने कमरा खुलवाया तो भीतर सिलिंडर रखे मिले, जिसमें कुल 34 घरेलू सिलिंडर, पांच किलो वाले सिलिंडर और दो कामर्शियल सिलिंडर मिले। पुलिस ने मौके पर गैस रिफलिंग कर रहे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मोहल्ला खताड़ी नियर नार्मल स्कूल निवासी अमर उर्फ भल्ला पुत्र रईस अहमद और शहजाद उर्फ शैजी पुत्र रईस अहमद बताया। एसडीएम ने आरोपितों से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस टीम सिलिंडर, एलपीजी रिफलिंग उपकरण, तराजू, बांट और आधा ड्रम डीजल कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई।

    खबरें और भी

    एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि एलपीजी की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    दो महिलाओं के नाम भी चर्चा में आए

    गैस की कालाबाजारी में दो महिलाओं के नाम शामिल होने की भी चर्चा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि संलिप्तता की जांच के बाद महिलाओं पर भी कार्रवाई की जाएगी।

    गैस रिफलिंग का यह धंधा काफी समय से ब्लाक रोड स्थित घर में चल रहा था। कालाबाजारी के लिए डीजल का भी भंडारण किया गया था। कोतवाल ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध वस्तु कर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया है।

    इंडेन गैस एजेंसी में आए और वितरित हुए गैस सिलिंडरों की भी जांच होगी

    रामनगर: प्रशासन कालाबाजारी के लिए गैस सिलिंडर के भंडारण दो वजह से होने की संभावना जता रहा है। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि छापामारी के दौरान आरोपितों के पास से 10 गैस बुक भी बरामद हुई हैं। इन्हीं बुक के माध्यम से भी बड़े सिलिंडर लाकर गैस छोटे सिलिंडर में भरी जाती थी।

    दूसरी संभावना यह है कि बिना सिलिंडर के उपभोक्ताओं को डिलीवरी के मैसेज मिल रहे थे। वह सिलिंडर मिलीभगत के चलते वास्तविक उपभोक्ता को देने की जगह कालाबाजारी करने वालों को दिए जा रहे थे। गैस एजेंसी से जुड़े लोगों की भी मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता है। इंडेन एजेंसी के महीने के सिलिंडरों की आवक और वितरण की जांच खाद्य पूर्ति निरीक्षक को दी गई है।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम की DLF सिटी में अब पाइप्ड गैस की राह आसान, हजारों परिवार को मिलेगा सुरक्षित और सस्ता विकल्प

    यह भी पढ़ें- पश्चिमी यूपी में गैस संकट से रियल एस्टेट मंडराया खतरा, क्रेडाई ने सीएम से मांगा हस्तक्षेप