रामगनर में सड़क पर फैले रेता बजरी से हादसा, युवा होटल कारोबारी की मौत
रामगनर के कानिया क्षेत्र में सड़क पर फैले रेता-बजरी के कारण हुए हादसे में एक युवा होटल कारोबारी ललित महरा की मौत हो गई। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रामनगर। कानिया क्षेत्र में देर रात सड़क पर फैले रेता बजरी ने एक युवा होटल कारोबारी की जान ले ली। सड़क पर फिसलने से युवक की मौत हो गई।
मूल रूप से कोटा बाग निवासी ललित महरा (30 ) होटल कारोबारी था। ग्राम सेमलखलिया में उसका 18 कमरों का होटल था। गुरुवार देर रात साढ़े 11 या 12 बजे के करीब वह होटल से अपने घर कानिया लौट रहा था। बताया जाता है कि रास्ते में निर्माण कार्य के चलते सड़क किनारे रेता बजरी उतारी हुई थी।
पुलिस कर रही पंचायतनामा की कार्रवाई
रात में अंधेरे की वजह से सड़क पर फैली रेता बजरी नहीं दिखने से बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे वह जमीन पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी ने दुर्घटना देखी तो मौके पर पहुंचे।
सरकारी अस्पताल लाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के माता पिता का निधन पूर्व में हो चुका है। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस पंचायतनामा की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में सड़क किनारे मिला युवक का शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
यह भी पढ़ें- सोनीपत: मां ने अपने दो साल के बच्चे को पानी में डुबोकर मार डाला, पति के चरित्र पर था शक