Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्मार्ट मीटर उड़ा रहे उपभोक्ताओं की नींद, 19 हजार आया 45 दिन का बिल

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 05:32 PM (IST)

    कालाढूंगी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। प्रीपेड होने के बाद बिजली के बिल अत्यधिक बढ़ गए हैं, जिससे उपभोक्ता परे ...और पढ़ें

    स्मार्ट मीटर में 45 दिनों के आ रहे हैं 19 हजार का बिल। प्रतीकात्मक

    स्मार्ट मीटर में 45 दिनों के आ रहे हैं 19 हजार का बिल। प्रतीकात्मक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, कालाढूंगी। क्षेत्र में उपभोक्ताओं के यहां लगाए गए स्मार्ट मीटर मुश्किलों का कारण बनते नजर आ रहे हैं। स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मीटर करने के बाद परेशानी और बढ़ गई हैं।जहां एक ओर अधिकारियों का दावा है कि स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को बिल संबधी सभी समस्याओं से निजात मिल जाएगी,लेकिन समस्याएं कम होने की वजह और बढ गई है।

    उपभोक्ता बिल ज्यादा आने पर बिजली घर पहुंच कर एसडीओ का घेराव कर समाधान की मांग की है।उपभोक्ता परेशान होकर कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। स्मार्ट मीटर की रीडिंग में खामियों की भरमार, बिजली बिल ज्यादा आने से उपभोक्ता परेशान हैं। बुधवार को विजयपुर,गुलजापुर,पूरनपुर गांव दर्जनों ग्रामीण मीटर में बिल राशि बढने की शिकायत लेकर पहुंचे उपभोक्ता का बिल स्मार्ट मीटर की फीडिंग के पेच में फंसा बिजली बिल। कई घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इसके बाद यह प्रीपेड में बदल दिए गए हैं। वह स्मार्ट मीटर लगवाने के बाद खुद को कोस रहे हैं।

    हेमा मेहता ने बताया की उसके पति विकलांग है दो कमरों का मकान है 44 दिन का बिल 18937 रूपये का बिल आया है।

    दीपक ने बताया की 45 दिन का बिल 1600 हजार आया है।

    प्रेमा तिवारी ने बताया की मेहीनत मजदूरी कर परिवार का भर पोषण हाेता है एक महीने का बिल 8000 रूपये आया है।

    बलबीर लाल डंगवाल ने बताया कि दो महिने का बिल 1300 हजार आ गया है।

    उपभोक्ताओं का कहना है कि जो बिल सामान्य मीटर से गर्मियों में आता था। उतना बिल अभी आ रहा है। उनका कहना है कि बिजली का बिल माइनस होते ही उनकी परेशानी बढ़ जाती है। इससे उन्हें कनेक्शन कटने का भी डर लगने लगता है।विघुत विभाग के एसडीओ को ग्रामीणों ने खूब खरी-खोटी सुनाते हुए कहा की हमारे कनेक्शन काट दो साहब वही पुराने लालटेन व लैंप की दिन अच्छे थे।

    उर्जा निगम के एसडीओ दीपक पाठक ने कहा पुराने मीटर की रीडिंग से समस्या हो सकती है, रीडिंग चेक की जायेगी। मीटर की एमआरआई जांच कर डाटा निकाला जायेगा। जिसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

    इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द कुमार,अरविन्द मनराल,मोहित कुमटीया,निखिल सामंत व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- सावधान! बिहार में बिजली चोरी पर AI की नजर... स्मार्ट मीटर बने ‘डिजिटल चौकीदार’

    यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर लगने के बाद रियल टाइम बिजली की खपत देख सकेंगे उपभोक्ता, हिमाचल में 15 दिन चलेगा अभियान

    खबरें और भी