यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Weather Update : मानसून अवधि बीती, अब विदाई का इंतजार, मौसम विभाग ने अगले दो दिन जताई ऐसी संभावना
Uttarakhand Weather Update एक अक्टूबर से होने वाली वर्षा मानसून सीजन के हिस्से नहीं आएगी।पूरे मानसून में उत्तराखंड में सामान्य से तीन प्रतिशत कम वर्षा ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Uttarakhand Weather Update : दक्षिण पश्चिमी मानसून की अवधि 30 सितंबर को बीत गई। लेकिन इसकी असल विदाई अभी बाकी है। एक अक्टूबर से होने वाली वर्षा मानसून सीजन के हिस्से नहीं आएगी। इसे पोस्ट मानसून माना जाएगा। पूरे मानसून में उत्तराखंड में सामान्य से तीन प्रतिशत कम वर्षा हुई। पिछले वर्ष दो प्रतिशत कम वर्षा हुई थी। मौसम विभाग ने चार से सात अक्टूबर के बीच वर्षा होने की संभावना जताई है। ऐसे में उम्मीद है कि मानसून की विदाई में आठ से 10 दिन की देरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें : कुमाऊं में पांच अक्टूबर के बाद फिर बारिश के आसार
सामान्य के करीब बना हुआ है तापमान
वर्षा का सिलसिला पिछले तीन-चार दिनों से थमा हुआ है। इसके बावजूद तापमान सामान्य बना हुआ है। शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया दोनों ही तापमान सामान्य के आसपास है। शुक्रवार को समूचे नेता जिले में मौसम शुष्क बना रहा। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के वरिष्ठ मौसम विज्ञान डॉ आरके सिंह ने बताया कि अगले दो दिन तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है।
दीपावली के बाद से शुरू होगी ठंड
सितंबर बीत गया है, लेकिन मैदानी इलाकों में अभी भी मौसम सामान्य बना हुआ है। सुबह व शाम को छोड़कर अन्य समय पंखे की जरूरत पड़ रही है। तड़के ठंडक महसूस होती है। मौसम विभाग का कहना है कि दीपावली के बाद से उनकी ठंडक शुरू हो जाएगी। 20 सितंबर के आसपास हल्द्वानी, रुद्रपुर समेत कुमाऊं मंडल के मैदानी क्षेत्रों का अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री के आसपास पहुंचने लगेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के करीब पहुंच जाएगा।
ये भी पढ़ें : Video: केदारनाथ धाम की पहाड़ियों पर फिर आया भयानक Avalanche, देखने वालों को आई 2013 की आपदा की याद
सभी जगहों पर खिली धूप
इधर कुमाऊं में आज सभी जगहों पर माैसम साफ है। धूप खिली हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में बीते कई दिनों तक हुई बारिश के बाद खिली धूप से मौसम सुहावना बना हुआ है। जिससे दिन के समय गर्माहट का एहसास हो रहा है। हालांकि सुबह-शाम ठंड महसूस हो रही है। भाबर में भी सुबह-शाम हल्की ठंड शुरू होने लगी है।