Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड TET के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 अगस्त तक बढ़ी

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 03:48 PM (GMT+05:30)

    उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त से बढ़ाकर 9 अगस्त कर दी गई है। ...और पढ़ें

    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 अगस्त तक बढ़ी।

    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 अगस्त तक बढ़ी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रामनगर। 29 सितंबर को होने वाली उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) की ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। आवेदन विभागीय वेबसाइट www.ukutet.com पर तीन अगस्त के बजाए अब नौ अगस्त तक ऑनलाइन भरे जा सकेंगे।

    प्राथमिक शिक्षक व जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक बनने के लिए यूटीईटी का प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। इसके लिए उतराखंड शिक्षा बोर्ड यूटीईटी का आयोजन कराता है। प्राथमिक स्कूल का शिक्षक बनने के लिए यूटीईटी प्रथम व जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक बनने के लिए यूटीईटी द्वितीय की परीक्षा पास होना अनिवार्य है।

    उतराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 14 जुलाई से तीन अगस्त तक आनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि घोषित की थी। प्रतिकूल मौसम के कारण इंटरनेट कनेक्टविटी प्रभावित होने से अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने में असुविधा हो रही थी।

    9 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

    जिस वजह से विभाग ने आवेदन की तिथि बढ़ाकर अब नौ अगस्त कर दी है। जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी छह अगस्त से बढ़ाकर 11  अगस्त कर दी है। इसी तरह आवेदन पत्रों में संशोधन करने की तिथि भी आठ अगस्त की जगह 12 अगस्त कर दी है।

    परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंढियाल ने बताया कि शेष दिशा निर्देश यथावत रहेंगे। वि्रस्तारित की गई निर्धारित तिथि के बाद आवेदन या परीक्षा शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी के पास मोबाइल नम्बर ई मेल आईडी  होना  जरूरी है।

    खबरें और भी

    एक मोबाइल नम्बर व एक ईमेल आईडी से एक ही आवेदक का आवेदन पत्र स्वीकार किया जाएगा। पहली परीक्षा का समय प्रातः दस बजे से साढ़े 12 बजे तक तथा दूसरी परीक्षा का समय अपराह्न दो बजे से साढ़े चार बजे तक निर्धारित है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: देहरादून-टिहरी-नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ों पर बिजली गिरने की चेतावनी