विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामनगर में महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Thu, 08 Jun 2017 03:15 PM (IST)

ग्राम पाटकोट में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रामनगर में महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी
रामनगर में महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी

रामनगर, [जेएनएन]: ग्राम पाटकोट में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पाटकोट के ग्राम रामपुर निवासी राधिका देवी (34 वर्ष) ने गुरुवार को घर में रखा जहर खा लिया। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। पति गिरीश चंद्र उसे सयुंक्त चिकित्सालय लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। मृतका की बेटी बबिता ने बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब थी। जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली। साथ आये कुछ लोगों ने मौत की वजह पति पत्नी के बीच हुए झगड़े को बताया। मृतक के मायके पक्ष के लोगों का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

 यह भी पढ़ें: अल्‍मोड़ा में फंदे पर झूली दो बच्चों की मां, मौत

यह भी पढ़ें: बकरी के घास खाने की सजा बच्‍चे को, लटका दिया फांसी पर

यह भी पढ़ें: रुड़की में विवाहिता की संदिग्‍ध परिस्थितियों में हुई मौत