Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के सहायक कमांडेंट संजय कुमार रावत को राष्ट्रपति पदक, CRPF में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 08:58 PM (IST)

    सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त सहायक कमांडेंट संजय कुमार रावत को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। पौड़ी गढ़वाल के सतपाली गांव निवासी संजय वर्तमान में ...और पढ़ें

    दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीबीआइ के निदेशक प्रवीण सूद से राष्ट्रपति पदक लेते सेवानिवृत्त सहायक कमांडेंट संजय रावत।साभार : स्वयं

    दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीबीआइ के निदेशक प्रवीण सूद से राष्ट्रपति पदक लेते सेवानिवृत्त सहायक कमांडेंट संजय रावत।साभार : स्वयं

    HighLights

    1. सेवानिवृत्त सहायक कमांडेंट संजय रावत को राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया

    2. सीआरपीएफ में उनकी समर्पित सेवाओं के लिए यह सम्मान मिला

    3. पौड़ी गढ़वाल के सतपाली गांव में खुशी का माहौल

    संवाद सहयोगी, कोटद्वार (पौड़ी)। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से सेवानिवृत्त सहायक कमांडेंट सतपुली तहसील के अंतर्गत ग्राम सतपाली निवासी संजय कुमार रावत को राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया है।

    वर्तमान में संजय मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान नई दिल्ली में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संजय को पदक मिलने पर उनके स्वजन व ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है।

    नई दिल्ली के शौर्य बसंत कुंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीबीआइ के निदेशक प्रवीण सूद ने राष्ट्रपति की ओर से संजय कुमार को पदक प्रदान किया।

    सीआरपीएफ में उन्हें समर्पित व अनुशासिक अधिकारी के रूप में पहचाना जाता है। उनकी सेवाओं व कार्य के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए जनवरी 2025 में उन्हें राष्ट्रपति पदक के लिए चयनित किया गया था।

    संजय कुमार रावत ने बताया कि पौड़ी जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर इस मुकाम पर पहुंचना उनके लिए गर्व का पल है।

    कहा कि इससे पूर्व भी उन्हें कई अन्य सम्मान मिल चुके हैं। लेकिन, राष्ट्रपति पदक मिलना सबसे बड़ा सम्मान है।

    यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति पदक से नवाजे गए रांची जोन के CBI ज्वाइंट डायरेक्टर राजीव रंजन, CJI ने दिया सम्मान

    यह भी पढ़ें- झज्जर के जेल अधीक्षक सेवा सिंह को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिली राष्ट्रीय पहचान