Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीनगर गढ़वाल: रातभर जलता रहा करैंखाल का जंगल, धुएं ने बढ़ायी लोगों की परेशानी

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 07:16 PM (GMT+05:30)

    श्रीनगर-पौड़ी रोड पर करैंखाल का जंगल बुधवार रातभर धू-धू कर जलता रहा। आग से पूरे क्षेत्र में घना धुआं छा गया। ...और पढ़ें

    श्रीनगर-पौड़ी सड़क से सटे जंगल में बीते बुधवार रात्रि लगी आग। जागरण।

    श्रीनगर-पौड़ी सड़क से सटे जंगल में बीते बुधवार रात्रि लगी आग। जागरण। 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, श्रीनगर गढ़वाल (पौड़ी)। श्रीनगर-पौड़ी रोड पर आंचल डेयरी के ऊपर करैंखाल का जंगल बुधवार रातभर धू-धू कर जलता रहा।

    जंगल में लगी आग से पूरे क्षेत्र में चारों ओर धुआं छाया रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रातभर लगी इस आग के कारण उड़ी राख से गुरुवार सुबह घरों की छत और आंगन पटे रहे।

    श्रीनगर-पौड़ी रोड से सटे करैंखाल के जंगल में नागराजा मंदिर के समीप से एसएसबी फायरिंग रेंज के पास तक का जंगल बुधवार को आग की चपेट में आ गया था। रातभर जंगल में आग की लपटें दिखाई देती रहीं।

    क्षेत्र में पिछले पंद्रह दिनों के भीतर खोला और श्रीकोट के जंगलों में भी आग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

    सिविल सोयम वन प्रभाग श्रीनगर के रेंजर आरपी कुकरेती ने बताया कि आग करीब एक हेक्टेयर क्षेत्र में फैली थी। विभागीय टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

    उन्होंने कहा कि जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए आम जनता का सहयोग भी भी जरूरी है।

    ग्रामीण क्षेत्रों में पहले भी जंगलों में आग से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाए गए हैं। यदि कोई असामाजिक तत्व आग लगाने की घटनाओं में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

    यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी: मुखेम रेंज में तीन दिन से धधक रहे जंगल, वन संपदा और वन्यजीव खतरे में

    यह भी पढ़ें- चार दिन से धधक रहे चमोली के जंगल, चारों ओर धुआं फैलने से जनजीवन प्रभावित