Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तरकाशी: मुखेम रेंज में तीन दिन से धधक रहे जंगल, वन संपदा और वन्यजीव खतरे में

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 08:29 PM (IST)

    उत्तरकाशी की मुखेम रेंज में तीन दिनों से वनाग्नि की घटनाएं जारी हैं। पोखरी और कोठियाल गांव के ऊपर वन क्षेत्र धधक रहा है। ...और पढ़ें

    उत्तरकाशी शहर से लगी मुखेम रेंज के वन क्षेत्र से उठता धुआं। जागरण

    उत्तरकाशी शहर से लगी मुखेम रेंज के वन क्षेत्र से उठता धुआं। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय में उत्तरकाशी वन प्रभाग की मुखेम रेंज में वनाग्नि की घटनाएं नहीं थम रही हैं। तीन दिनों से पोखरी, कोठियाल गांव के ऊपर जगह-जगह वन क्षेत्र धधक रहा है।

    इससे अमूल्य वन संपदा के साथ वन्यजीवों को नुकसान पहुंचने की संभावना है। यहां शनिवार को पोखरी गांव के ऊपर वन क्षेत्र वनाग्नि की चपेट में आया था। अब तक वन क्षेत्र में आग पूरी तरह नहीं बुझ पाई है।

    रविवार को भी बौंगा भैलूड़ा गांव से ऊपर वन क्षेत्र में आग लगी रही। इससे दिनभर धुएं का गुबार उठता रहा।

    वहीं, सोमवार को भी पोखरी गांव के ऊपर दो जगहों पर धुआं उठता नजर आया। लगातार बढ़ती वनाग्नि की इन घटनाओं के चलते पर्यावरण में भी जहरीली गैसें घुल रही हैं।

    इधर, वन क्षेत्राधिकारी मुखेम रेंज गोविंद सिंह पंवार का कहना है कि पोखरी गांव के ऊपर लगी आग पर नियंत्रण कर लिया गया है।

    वह स्वयं वनाग्नि की घटनाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। बताया कि कुछ फायर वाचरों की भी तैनाती हुई है। इससे वनाग्नि की घटनाओं के नियंत्रण में मदद मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी: मुखेम रेंज के जंगल में लगी भीषण आग, वन संपदा को भारी नुकसान

    यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में गोशाला में लगी अचानक आग, भैंस-बैल समेत 6 पशुओं की जिंदा जलकर मौत

    यह भी पढ़ें- चमोली के गौरंग गांव में गोशाला में लगी भीषण आग, सेना और फायर कर्मियों ने पाया काबू