Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तरकाशी में गोशाला में लगी अचानक आग, भैंस-बैल समेत 6 पशुओं की जिंदा जलकर मौत

    Updated: Fri, 30 Jan 2026 05:06 PM (GMT+05:30)

    भटवाड़ी के सिल्ला गांव में एक गोशाला में भीषण आग लगने से छह मवेशी जिंदा जल गए, जिनमें भैंस, बैल और गाय शामिल थे। आग से गोशाला में रखा घरेलू सामान, खाद ...और पढ़ें

    भटवाड़ी के सिल्ला गांव में गोशाला में लगी आग से उठता धुआं। जागरण

    भटवाड़ी के सिल्ला गांव में गोशाला में लगी आग से उठता धुआं। जागरण

    HighLights

    1. सिल्ला गांव की गोशाला में भीषण आग लगी।

    2. एक भैंस, तीन बैल सहित छह मवेशी जिंदा जले।

    3. घरेलू सामान, खाद्यान्न और घास भी नष्ट हुआ।

    संवाद सूत्र जागरण, भटवाड़ी। विकासखंड भटवाड़ी के दूरस्थ सिल्ला गांव में एक गोशाला में भीषण आग लग गई, जिससे गोशाला में बंधे छह मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

    वहीं, गोशाला में रखा घरेलू सामान, खाद्यान्न बिस्तर, कपड़े, घास जलकर नष्ट हो गया आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 8:40 बजे ग्राम सिल्ला में शैलेंद्र सिंह व विकास सिंह की संयुक्त गोशाला में अचानक आग की लपटें दिखाई दी, जो देखते ही देखते विकराल हो गई और आग ने पूरी गोशाला को अपनी चपेट में ले लिया।

    ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बेकाबू आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका। आग के चलते गोशाला में बंधी एक भैंस, तीन बैल तथा एक गाय का बछड़ा व एक गाय समेत कुल छह मवेशी पूर्ण रूप से जल गए।

    जिससे पीड़ित ग्रामीण को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उप निरीक्षक भैला टिपरी ने बताया कि राजस्व विभाग की ओर से प्रभावित परिवारों की मदद को कार्यवाही गतिमान है।

    वहीं, अग्निकांड से हुए नुकसान का भी आंकलन किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- सोनभद्र में डाला चढ़ाई पर पिकअप में आग लगी, एक क्विंटल से अधिक मुर्गे झुलस कर मरे

    यह भी पढ़ें- वनाग्नि रोकथाम में अहम भूमिका निभाएंगे पंचायत प्रतिनिधि, आग की सूचना के लिए ब्लॉक स्तरीय टीम

    यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले से गाजियाबाद और आगरा के लिए जल्द चलेंगी AC इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर