कोटद्वार: भालू के हमले में महिला घायल, एम्स ऋषिकेश किया गया रेफर
पौड़ी गढ़वाल के च्वारा गांव में एक महिला पर जंगल में भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, द्वारीखाल (पौड़ी)। द्वारीखाल विकासखंड के अंतर्गत च्वरा गांव में भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
चैलूसैंण स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है। ग्राम च्वरा निवासी भूंद्री देवी अपने बेटी के साथ जंगल में चारा पत्ती लेने गई थी।
गांव से वापस लौटते समय रास्ते में अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुन कर आसपास खेतों में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और भालू को भगाया।
ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल भूंद्री देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैलूसैंण पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स रेफर किया गया।
ग्रामीण गौरव सुयाल, राजेश सिंह, कृपाल सिंह, मनोज सिंह, दिनेश सिंह ने बताया कि बीती सात फरवरी को भी भालू ने गांव में एक महिला को घायल कर दिया था।
बताया कि आए दिन भालू गांव के आसपास घूमता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है।
अभिभावक स्वयं ही बच्चों को स्कूल छोड़ने व लेने के लिए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलवाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- टिहरी में दो बार नजर आया खूंखार भालू, बंदूक की रेंज से बच निकला
यह भी पढ़ें- टिहरी में खूंखार भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोगों को किया घायल