Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोटद्वार की गढ़वाल डेयरी में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 08:46 AM (IST)

    कोटद्वार के गोविंद नगर स्थित गढ़वाल डेयरी में बीती रात आग लग गई, जिससे दुकान का सारा सामान और पास खड़ी एक कार जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर ...और पढ़ें

    दूध डेयरी में लगी आग। जागरण

    दूध डेयरी में लगी आग। जागरण

    HighLights

    1. कोटद्वार की गढ़वाल डेयरी में बीती रात लगी आग।

    2. दुकान का सामान और पास खड़ी कार जलकर राख।

    3. शॉर्ट सर्किट को आग लगने का प्रारंभिक कारण बताया।

    जागरण संवाददाता, कोटद्वार। कोटद्वार के मोहल्ला गोविंद नगर स्थित एक दूध डेयरी में आग लग गई। आग लगने से एक कार को भी नुकसान हुआ।

    गोविंद नगर स्थित गढ़वाल डेयरी में बीती रात आग लग गई। घटना का पता सुबह उस वक्त चला, जब आसपास के लोगों ने सुबह करीब सात बजे दुकान से धुआं निकलते देखा। जैसे ही दुकान का शटर खोला, भीतर सारा सामान जल चुका था। साथ ही दुकान के साइड में खड़ी कार भी जल गई थी।

    यह भी पढ़ें- कोटद्वार में पति की संदिग्ध मौत: पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, 10 माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा

    सूचना पर फायर सर्विस मौके पर पहुंची। लेकिन, तंग गली होने के कारण भीतर नहीं आ पाई। जिसके बाद लोगों ने बाल्टियों से पानी डाल आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।