कोटद्वार के कोटलीढांग में घर में घुसा गुलदार, पालतू कुत्ते पर किया हमला
कोटलीढांग में बीती रात एक गुलदार रीना देवी के घर में घुस गया और उनके पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कोटद्वार। कोटलीढांग में बीती 31 मई को घास काट रही रीना देवी पर हमले करने वाला गुलदार बीती रात उनके घर में घुस गया। गुलदार ने उनके पालतू कुत्ता पर हमला किया।
बताते चलें कि 31 मई को कोटड़ीढांग निवासी रीना देवी पत्नी भूपेन्द्र अधिकारी पर गुलदार ने हमला कर दिया।उनका उपचार बेस अस्पताल कोटद्वार में कराया गया। इस घटना के बाद भी क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था न होने से लोगों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है।
भय का माहौल
बीती देर रात गुलदार रीना देवी के घर में घुस गया और आंगन में बैठे पालतू कुत्ते पर झपट्टा मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
शनिवार को पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने वन मंत्री से वार्ता कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और गश्त बढ़ने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- बिजनौर में कांवड़ मार्ग से 100 मीटर दूर गुलदार दिखने से दहशत, वन रेंज की टीम ने चलाया कांबिंग अभियान
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बुजुर्ग महिला के हौसले के आगे भागा गुलदार, दरांती से वार कर बचाई अपनी जान