लैंसडौन पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस ने गढ़वाल रायफल्स के सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्रों का किया भ्रमण
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि शनिवार दोपहर लैंसडौन पहुंचे, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं थीं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, लैंसडौन। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि शनिवार दोपहर के बाद लैंसडौन पहुंचे। दोनों शीर्ष अधिकारी हैलीकॉप्टर से सेना के नायक भवानी दत्त जोशी परेड़ ग्रांउड पहुंचे। यहां सैन्य परंपरा के साथ उनका स्वागत किया गया।
गढ़वाल राइफल्स व गढ़वाल स्काउट के कर्नल आफ द रेजिमेंट लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा, व ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। परेड ग्राउंड से दोनों सैन्य अधिकारी सेना के अफसर मैस पहुंचे।
-1789827245626.webp)
अल्प विश्राम के बाद दोनों शीर्ष अधिकारियों ने गढ़वाल राइफल्स के विभिन्न सैन्य एवं प्रशिक्षण क्षेत्रों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सबसे पहले शौर्य स्थल पहुंचकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने गढ़वाल राइफल्स की प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में एक साथ पहुंच रहे एनएसए अजित डोभाल और सीडीएस जनरल सुब्रमणि, ये दौरा है खास
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गढ़वाल राइफल्स की ओर से सैनिकों को दी जा रही प्रशिक्षण प्रक्रिया, प्रशिक्षण के स्तर और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।
उन्होंने प्रशिक्षण से जुड़े अधिकारियों से सैनिकों की क्षमता विकास और आधुनिक सैन्य आवश्यकताओं के अनुरूप अपनाई जा रही व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
-1789827276769.webp)
इसके साथ ही सैन्य क्षेत्र में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सैनिक हित से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली गई। अधिकारियों ने सैनिकों और अग्निवीरों के प्रशिक्षण एवं कल्याण से जुड़े पहलुओं को समझा तथा संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान गढ़वाल राइफल्स की गौरवशाली सैन्य परंपरा के साथ प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सैनिक कल्याण के विभिन्न आयाम भी सामने आए।
यह भी पढ़ें- गलवन की खटास से निकलकर भारत से रिश्ते सुधारने की कोशिश में चीन, सीमा विवाद सुलझाने के लिए राजी
