पौड़ी गढ़वाल: श्रीकोट गंगानाली के जंगल में देर रात लगी भीषण आग, धुआं फैला
पौड़ी गढ़वाल के श्रीकोट-गंगानाली की पहाड़ियों पर सोमवार रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं। ...और पढ़ें

श्रीकोट गंगानाली के जंगल में सोमवार रात लगी आग। जागरण।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, श्रीनगर गढ़वाल (पौड़ी)। सोमवार रात श्रीकोट-गंगानाली के पीछे की पहाड़ियों पर लगी आग देर रात तक धधकती रही।
आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं, जबकि शहरी क्षेत्र में धुएं के गुब्बार फैलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर से सटी पहाड़ी पर देर शाम आग भड़क उठी। रात होते-होते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के आवासीय इलाकों में राख उड़कर पहुंचने लगी।
घरों की छतों और आंगनों में राख जमने लगी, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
श्रीकोट गंगानाली से पूर्व सभासद विभोर बहुगुणा का कहना है कि मार्च की शुरुआत में ही जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ना चिंताजनक है।
हर वर्ष गर्मियों में आग की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन इस बार शुरुआती दिनों में ही आग लगने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। वन विभाग को आग की घटनाओं की रोकथाम को लेकर प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
सिविल सोयम वन प्रभारी श्रीनगर के रेंजर आरपी कुकरेती ने कहा कि लगभग दो हेक्टेयर में लगी आग पर देर रात ही काबू पा लिया गया था। जिसमें कुछ नापखेत भी शामिल हैं।
उन्होंने आग की घटनाओं में रोकथाम के लिए आम जनता से भी सहयोगी बनने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी: मुखेम रेंज में तीन दिन से धधक रहे जंगल, वन संपदा और वन्यजीव खतरे में
यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी: मुखेम रेंज के जंगल में लगी भीषण आग, वन संपदा को भारी नुकसान