Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीनगर गढ़वाल: गर्म दाल का पतीला उड़ेलकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य को जान से मारने का प्रयास

    Updated: Tue, 26 May 2026 11:47 PM (IST)

    कीर्तिनगर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल बुटोला ने सड़क निर्माण में लगे लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल (पौड़ी)। कीर्तिनगर क्षेत्र के पूर्व प्रशासक दुग्ध संघ व पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल बुटोला ने सड़क निर्माण में लगे कुछ लोगों पर उन्हें जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

    पीड़ित ने थाना कीर्तिनगर में लिखित तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मोटरमार्ग निर्माण में अवैध विस्फोट का उपयोग किया जा रहा है।

    साथ ही मजदूरों द्वारा सिविल वन क्षेत्र में आग भी लगाई थी, जिसका उन्होंने विरोध किया था। इस पर, मजदूरों ने उनके ऊपर गर्म दाल का पतीला उड़ेल दिया था, जिस कारण उन्हें जान बचाने के लिए भागना पड़ा।

    पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल बुटोला का कहना है कि इन दिनों कीर्तिनगर ब्लाक में पैंडूला बैंड मोटर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। बीते 24 मई को सड़क निर्माण में लगे एक व्यक्ति ने वन क्षेत्र में आग लगा दी थी, जिससे वन संपदा को व्यापक नुकसान हुआ था।

    इस संबंध में उन्होंने वन विभाग को फोन पर अवगत कराया था। मामले में वन दरोगा ने जब उन्हें बुलाया तो वहां पहले से सड़क निर्माण से जुड़े तीन लोग मौजूद थे।

    बुटोला का कहना है कि वह वन दरोगा को घटना के बारे में बता रहे थे, तभी वह तीनों लोग बुरी तरह से भड़क गए और उनसे गाली-गलौज करने लगे।

    इतने में वहां मौजूद अन्य दो लोगों ने उनके हाथ पकड़ लिए और पहले से मौजूद तीन लोगों ने चूल्हे में रखा गर्म दाल का पतीला उनके ऊपर उड़ेल दिया गया, जिससे शरीर जगह-जगह जल गया।

    इस दौरान वन दरोगा व उनके दो कर्मियों ने उन्हें बचाया। बावजूद, आरोपियों द्वारा उन पर डंडे से भी वार किया गया। जली अवस्था में भागते हुए वह सुरक्षित जगह पर पहुंचे और कीर्तिनगर एसडीएम व थाना प्रभारी को घटना के बारे में अवगत कराया।

    उप जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार ने उनका मेडिकल भी कराया गया है। पीड़ित बुटोला ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    कीर्तिनगर के उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पत्र के आधार पर पुलिस को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर भी मामले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

    इधर, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच शुरू करते हुए दुगड्डा पुलिस चौकी प्रभारी पंकज घनसाला को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में चीनू पंडित का गुर्गा तमंचे के साथ गिरफ्तार, साथी भी पकड़ा गया

    यह भी पढ़ें- देहरादून का विक्रम शर्मा हत्याकांड: 2 आरोपियों पर चार्जशीट, 5 फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क

    खबरें और भी