उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में मूसलधार बारिश के बाद भूस्खलन, नेशनल हाईवे खंडाह के पास अवरुद्ध
श्रीनगर गढ़वाल में भारी बारिश के कारण खंडाह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। ...और पढ़ें

श्रीनगर-पौड़ी-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग खंडाह के समीप भूस्खलन के बाद मलबे को हटाती जेसीबी मशीन।
HighLights
खंडाह के पास श्रीनगर-पौड़ी-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध
भारी बारिश से पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरे
मशीनों से मलबा हटाने का कार्य जारी, मध्यरात्रि तक उम्मीद
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल (पौड़ी)। तेज वर्षा से श्रीनगर-पौड़ी-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग खंडाह के समीप पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है। यहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। वहीं कुछ लोग अन्यत्र संपर्क मोटर मार्गों से आवाजाही कर रहे हैं।
बुधवार को क्षेत्र में देर शाम हुई मूसलधार वर्षा से खंडाह के समीप पहाड़ी से भारी बोल्डर व मलबा राजमार्ग पर आ गिरा। इस दौरान सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहे थे, अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था।
एनएच अधिकारियों का कहना है कि मलबा सफाई के लिए दोनों तरफ मशीनें लगाई गईं हैं। मध्य रात्रि तक ही मलबा सफाई की उम्मीद है। अगर वर्षा होती है, तो फिर तड़के से मलबा सफाई का कार्य हो पाएगा।
बता दें कि खंडाह, श्रीकोट क्षेत्र में हाईवे का चौड़ीकरण कार्य भी किया जा रहा है। ऐसे में बरसात में ऊपरी तरफ से मलबा गिरने का खतरा भी बना हुआ है।
एनएच के ईई राजबीर सिंह चौहान ने बताया कि सड़क को मशीनों की मदद से खोलने का काम किया जा रहा है। मध्य रात्रि तक मलबा साफ होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड का मौसम: 8 जिलों में आज अत्यंत तीव्र बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बुधवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र