Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में भालू का खौफनाक हमला, महिला गंभीर रूप से घायल; गांववालों की त्वरित हिम्मत से बची जान

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 04:11 PM (IST)

    कोटद्वार के द्वारीखाल ब्लॉक के च्वरा गांव में एक महिला पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सोदाबंरी देवी जंगल में चारा काट रही थीं, तभी भालू ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, कोटद्वार। प्रखंड द्वारीखाल के च्वरा गांव में एक महिला पर भालू का हमला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को पहले राजकीय बेस चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया।

    जानकारी के अनुसार, महिला सोदाबंरी देवी (50 वर्ष) पत्नी सतीश सिंह जंगल गई हुई थी, जहां अचानक भालू ने हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि भालू ने गौशाला का दरवाजा तोड़कर एक दुधारू गाय को घसीट कर जंगल ले गया।

    अगली सुबह महिला और गांव वाले गाय खोजने जंगल गए, जहां मृत गाय मिली। घर लौटते समय दूसरी गाय के लिए चारपत्ती काट रही महिला पर झाड़ी में छिपा भालू अचानक छलांग लगाकर हमला कर दिया और पहाड़ी की तरफ घसीटने लगा।

    गांव वालों की मदद से महिला की जान बच गई। घायल महिला को आकस्मिक सेवा वाहन 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।

    यह भी पढ़ें- पौड़ी में जंगल में घास काटने गई महिला पर भालू ने किया हमला, घायल को एयरलिफ्ट कर भेजा जाएगा एम्स

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: अंकिता भंडारी के माता-पिता भालू के हमले में बाल-बाल बचे, सीएम धामी से मुलाकत कर लौट रहे थे घर

    खबरें और भी