आदि कैलास-ओम पर्वत दर्शन पर लेटेस्ट अपडेट, पिथौरागढ़ से भी जारी होंगे इनर लाइन परमिट
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल से अब आदि कैलास और ओम पर्वत यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट जारी किए जाएंगे। ...और पढ़ें

जिला अस्पताल से भी नंबर लाइन परमिट आरंभ करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। आदि कैलास एवं ओम पर्वत यात्रा को लेकर पर्यटकों में बढ़ती संख्या को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल से भी नंबर लाइन परमिट आरंभ करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
धारचूला के अलावा पिथौरागढ़ से भी इनर परमिट प्रक्रिया शुरू होने से यात्रियों को इनर लाइन परमिट के लिए प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी, समय की बचत और साथ ही पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
मेडिकल प्रमाणन के साथ-साथ इनर लाइन परमिट जारी
बीते वर्ष भी जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में मेडिकल परीक्षण के साथ-साथ इनर लाइन परमिट जारी करने की सुविधा उपलब्ध थी। की तरफ जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में मेडिकल प्रमाणन के साथ-साथ इनर लाइन परमिट जारी होने भी शुरू हो।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल पिथौरागढ़ के कमरा न. 10 में इनर लाइन परमिट बनाने की सुविधा विधिवत रूप से शुरू कर दी गई है। अब यात्री पिथौरागढ़ और धारचूला दोनों स्थानों से आसानी से इनर लाइन परमिट प्राप्त कर आदि कैलास और ओम पर्वत यात्रा पर जा सकेंगे। - कीर्ति चंद्र आर्य, जिला पर्यटन विकास अधिकारी पिथौरागढ़
23 मई 2026 को कुल 1645 इनर लाइन परमिट जारी हुए और वहीं मात्र 23 दिनों में वर्ष 2026 में जारी कुल इनर लाइन परमिटों की संख्या बढ़कर 18,561 पहुंच चुकी है। बीते वर्ष पूरे सीजन में 36600 यात्री गए थे। मात्र 23 दिनों में गत वर्ष के सापेक्ष आधे से अधिक यात्री आदि कैलाश ओम पर्वत की यात्रा पर जा चुके हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था अमल में लाई गई है। - आशीष भटगाई जिलाधिकारी पिथौरागढ़
यह भी पढ़ें- देश भर से आदि कैलास पहुंच रहे श्रद्धालु, व्यास घाटी में मेले जैसे माहौल
यह भी पढ़ें- आदि कैलास से भाजपा का शंखनाद, हिंदुत्व की राजनीति का केंद्र बना उत्तराखंड