Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देश भर से आदि कैलास पहुंच रहे श्रद्धालु, व्यास घाटी में मेले जैसे माहौल

    Updated: Fri, 22 May 2026 09:30 PM (IST)

    पिथौरागढ़ में आदि कैलास और ओम पर्वत यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे व्यास घाटी में मेले जैसा माहौल है। 1 मई से शुरू हुई यात्रा ...और पढ़ें

    पिथौरागढ़ जिले में स्थित ओम पर्वत का विहंगम दृश्य। वहीं, पिथौरागढ़ जिले में स्थित आदि कैलास में पार्वती सरोवर के निकट ध्यान लगाती महिला श्रद्धालु। जागरण

    पिथौरागढ़ जिले में स्थित ओम पर्वत का विहंगम दृश्य। वहीं, पिथौरागढ़ जिले में स्थित आदि कैलास में पार्वती सरोवर के निकट ध्यान लगाती महिला श्रद्धालु। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। पवित्र आदि कैलास और ओम पर्वत यात्रा जोरों पर है और देश भर से लोग यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। एक मई से शुरू हुई यात्रा से व्यास घाटी में मेले जैसा माहौल है और अब तक 15,813 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

    इस अवधि में 21 मई को सबसे अधिक 1111 इनरलाइन परमिट (यात्रा पास) जारी हुए। पिछले वर्ष 36,600 श्रद्धालुओं के सापेक्ष इस बार यह संख्या 75 हजार से अधिक पहुंचने का अनुमान है।

    Om Pravat

    एक मई से आरंभ हुई आदि कैलास यात्रा के प्रारंभिक दिनों में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र के लोगों की संख्या अधिक रही। 15 मई के आसपास से देश के विभिन्न क्षेत्र से लोग आदि कैलास पहुंचने लगे।

    बंगाल, तमिलनाडु ,केरलम में विधानसभा चुनाव होने के बाद श्रद्धालु आदि कैलास और ओम पर्वत पहुंच रहे हैं। इस वर्ष विशेष बात यह भी है कि 60-65 वर्ष की आयु वर्ग के यात्रियों की साथ ही किशोर-युवा भी काफी पहुंच रहे हैं।

    devotees reaching adi kailash Uttarakhand

    लुभा रहा यात्रा मार्ग का आकर्षण

    तवाघाट से लेकर आदि कैलास व ओम पर्वत तक विभिन्न स्थान यात्रियों के लिए सेल्फी प्वाइंट बन रहे हैं।

    बूंदी से छियालेख के बीच काली नदी के दूसरी तरफ नेपाल की आपी पर्वतमाला बाहर से आने वालों के लिए आकर्षक का केंद्र बनी है।

    गुजरात से पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि श्रीनारायण आश्रम उनका पवित्र तीर्थस्थल है। गुजरात के लोग एक बार यहां जरूर आते है और इसी दौरान आदि कैलास व ओम पर्वत के भी दर्शन करते है।

    पीएम के आने के बाद से लगातार बढ़ रहे यात्री

    वर्ष 2022 में लगभग 1700 और 2023 में 2500 यात्री आदि कैलास पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अक्टूबर 2023 में आदि कैलास पहुंचने के बाद 2024 में 29352 और 2025 में 36600 यात्री पहुंचे।

    2026 में मात्र 21 दिन में संख्या 15,813 हो चुकी है। धारचूला तहसील प्रशासन की ओर से यात्रियों को आदि कैलास क्षेत्र में प्रवेश के लिए इनरलाइन परमिट जारी किया जाता है। इसी आधार पर यात्रियों की गणना भी होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आदि कैलास से भाजपा का शंखनाद, हिंदुत्व की राजनीति का केंद्र बना उत्तराखंड

    यह भी पढ़ें- पहली बार हिमालय की कंदराओं में आज से भाजपा का ट्रेनिंग कैंप, आदि कैलास मंदिर में हुई पूजा और योगाभ्यास

    यह भी पढ़ें- चीन सीमा के करीब भाजपा दिखाएगी दम, आदि कैलास के पास 10,500 फीट पर लगेगा पार्टी का प्रशिक्षण शिविर